Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं के साथ धूल...

हाथरस में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी, तापमान में आई गिरावट – Hathras News


हाथरस5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में मौसम ने करवट ली है। आज सुबह आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलीं। हाथरस में कल जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था, वह आज घटकर 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। न्यूनतम तापमान भी 31 से घटकर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया है। सुबह के समय 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान धूल भरी आंधी भी आई। ठंडी हवाओं ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से चल रही भीषण गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई है।

बिजली आपूर्ति भी रही बाधित…

आसमान में बादलों की मौजूदगी से बारिश की संभावना बन रही है। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर बिजली की लाइनों में फॉल्ट आ गया। इससे कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसकी वजह से कुछ स्थानों पर लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular