Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeमध्य प्रदेशरायसेन में दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट: 50 किमी प्रति...

रायसेन में दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; तापमान 37 डिग्री पार – Raisen News



रायसेन में मानसून के दस्तक से पहले लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल 16 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

.

मौसम में बदलाव के कारण दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार रात को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

दो दिन में मानसून की एंट्री होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में एक से दो दिन में मानसून की एंट्री होने की संभावना है। देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ चुका है। लेकिन धीमी गति के कारण ये पूरी तरह से एक्टिव नहीं हो पाया है। इसलिए लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश की सामान्य तिथि 15 जून है। पिछले साल मानसून 21 जून को प्रदेश में प्रवेश कर चुका था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular