Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeपंजाबलुधियाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग: शार्ट सर्किट से आग...

लुधियाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग: शार्ट सर्किट से आग लगने का शक,लेबर ने भाग कर बचाई जान – Ludhiana News


फायर ब्रिगेड के कर्मी आग बुझाते हुए।

पंजाब के लुधियाना में आज R.K रोड पर एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट कहा जा रहा है। राहगीरों ने आग लगी देख तुरंत फैक्ट्री के अंदर काम कर रही लेबर को सूचित किया। लेबर ने तुरंत फैक्ट्री से भाग कर जान बचाई। लोगों ने तुरंत फायर

.

आग लगने के करीब आधे घंटे बाद ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे रेस्क्यू शुरू किया। लोगों की मदद से फैक्ट्री की बाहर बनी दुकानों से सामान बाहर निकाला। आस-पास की फैक्ट्रियों से भी लेबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

दूर से नजर आई आग की लपटें

जानकारी देते हुए फायर कर्मी ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। सीएल पैटर्न मेकर्स के नाम पर फैक्ट्री है। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी करीब 8 से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई। आग लगने के कारण फैक्ट्री का काफी सामान जल कर राख हो गया।

दमकल कर्मचारियों ने आस-पास की बिल्डिंगों पर चढ़ कर पानी की बौछारें माकर कर आग बुझाई। आग लगने के कारण फैक्ट्री का काफी माल राख हो गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular