Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeराज्य-शहरऊना में दो समुदायों के बीच झड़प, 5 लोग घायल: एक...

ऊना में दो समुदायों के बीच झड़प, 5 लोग घायल: एक महिला की हालत गंभीर, जमीन को लेकर हुआ विवाद – Amb News



अंब के भंजाल में जमीन विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में आज रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच झगड़ा हो गया। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। घटना उपमंडल अंब के भंजाल की है।

.

भंजाल निवासी अंजू का आरोप है कि विशेष समुदाय के कुछ लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने पत्थरों और तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में अंजू और उनका बेटा कृष सोनी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।

दूसरे पक्ष का कहना है कि विवादित जमीन मस्जिद से जुड़ी हुई है। इस मामले पर कोर्ट में केस चल रहा है। रविवार को जब विवादित जमीन पर निर्माण कार्य हो रहा था, तो वे इसे रुकवाने गए थे। इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया। इस हमले में फमीला रियाजुद्दीन और जानो बीवी घायल हो गईं। डीएसपी अंब वासूदा सूद ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular