Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeराशिफलदेश का झंडा छत पर फहराएं लेकिन दिशा देखकर, ताकि घर में...

देश का झंडा छत पर फहराएं लेकिन दिशा देखकर, ताकि घर में बनी रहे स्थिरता, वरना पछताना पड़ सकता है


Last Updated:

Vastu Direction For National Flag : तिरंगा केवल एक कपड़ा नहीं है, यह हमारे देश का गौरव है. इसे लगाना हर भारतीय का अधिकार है, लेकिन इसके साथ कुछ बातें ध्यान में रखना भी ज़रूरी है.

किस दिशा में लगाएं तिरंगा?

हाइलाइट्स

  • तिरंगा साउथ-वेस्ट या वेस्ट दिशा में लगाएं.
  • गलत दिशा में तिरंगा लगाने से नुकसान हो सकता है.
  • तिरंगा सही दिशा में लगाने से घर में स्थिरता आती है.

Vastu Direction For National Flag : हम सभी को अपने देश के तिरंगे से गहरा लगाव होता है. कई लोग जब देशभक्ति की भावना जागती है, तो अपने घर की छत पर तिरंगा फहराने से पीछे नहीं हटते. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस तरह से यह झंडा सम्मान और गर्व का प्रतीक है, उसी तरह यह घर की ऊर्जा पर भी असर डालता है? अगर तिरंगा सही दिशा में लगाया जाए तो यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है, लेकिन गलत दिशा में लगाने से नुकसान भी हो सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

तिरंगे से घर की ऊंचाई बढ़ती है
जब आप अपने घर की छत पर तिरंगा लगाते हैं, तो वास्तु के हिसाब से आप उस दिशा की ऊंचाई बढ़ा रहे होते हैं. छत पर कोई भी चीज़ लगाने का मतलब होता है उस दिशा का स्तर ऊंचा करना. तिरंगा कोई मामूली चीज़ नहीं है, यह रंगों और ऊर्जा का संगम है. इसलिए इसकी दिशा बहुत मायने रखती है.

सही दिशा कौन-सी है?
अगर आप अपने घर की छत पर तिरंगा लगाने जा रहे हैं, तो उसे साउथ-वेस्ट (दक्षिण-पश्चिम) या वेस्ट (पश्चिम) दिशा की तरफ लगाएं. यह दिशा वास्तु में भारी मानी जाती है. यहां ऊंचाई होना शुभ संकेत माना जाता है. जब आप तिरंगा यहां लगाते हैं, तो यह आपके घर को स्थिरता और मजबूती देता है.

दूसरी ओर, नॉर्थ-ईस्ट (उत्तर-पूर्व) दिशा को वास्तु में हल्का और साफ रखने की सलाह दी जाती है. इस दिशा में घर का फ्लो यानी ऊर्जा का बहाव बना रहना चाहिए. अगर आप तिरंगा गलती से उत्तर-पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो वह दिशा ऊंची हो जाती है और ऊर्जा का बहाव रुक सकता है, जिससे घर में मानसिक तनाव, अस्थिरता या काम में रुकावट जैसी समस्याएं आ सकती हैं.

केवल राष्ट्रीय पर्वों तक सीमित न रखें
अक्सर लोग 15 अगस्त या 26 जनवरी को तिरंगा छत पर लगाते हैं और फिर कई दिन तक उसे वहीं छोड़ देते हैं. यह ठीक नहीं है. अगर आपने तिरंगा लगाया है तो या तो उसे समय पर सम्मानपूर्वक उतारें या फिर उसे साउथ-वेस्ट या वेस्ट दिशा में स्थायी रूप से लगाएं ताकि यह वास्तु के हिसाब से आपके लिए अच्छा परिणाम दे.

अगर आप इसे वास्तु के नियमों के हिसाब से सही दिशा में लगाते हैं, तो यह आपके घर में सकारात्मकता और स्थिरता लाता है. लेकिन यदि आप दिशा की अनदेखी करते हैं, तो यह आपकी तरक्की में अड़चन बन सकता है. तो अगली बार जब भी आप अपने घर की छत पर तिरंगा फहराएं, तो केवल भावना से नहीं, सोच-समझकर कदम उठाएं.

homeastro

देश का झंडा छत पर फहराएं लेकिन दिशा देखकर, ताकि घर में बनी रहे स्थिरता



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular