कुलपति प्रो. अनंद सिंह ने दिखाई हरी झंडी।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को योग मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
.
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन विश्वविद्यालय से शुरू हुई और गंगा बैराज अटल घाट पर समाप्त हुई।
400 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 400 छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया। यह लोग चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से अटल घाट गंगा बैराज तक दौड़कर पहुंचे। इसके बाद अटल घाट पर सभी छात्र छात्राओं तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने योगाचार्य राहुल के नेतृत्व में योग क्रियाएं की।
ये लोग भी रहे मौजूद
ये कार्यक्रम डॉ. मुनीश कुमार अधिष्ठाता छात्र कल्याण के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. सीएल मौर्य, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. सीमा सोनकर, डॉ. एकता शर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. संघमित्रा महापात्र, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. रितु पांडे, योग शिक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश वर्मा, प्रेरणा अरोड़ा भी उपस्थित रही।