Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeपंजाबफाजिल्का सरपंच के बेटे की नशे की ओवरडोज से मौत: आरोपी...

फाजिल्का सरपंच के बेटे की नशे की ओवरडोज से मौत: आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद; दो महीने पहले हुई थी शादी – Fazilka News



मृतक रपिंदर सिंह (हाथ बांधे हुए) का फाइल फोटो।

फाजिल्का में सरपंच के बेटे की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। घटना जलालाबाद के इस्लामवाला गांव की है। सरपंच सुखपाल सिंह ने बताया कि उसके बेटे रपिंदर सिंह (24 वर्षीय) की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है l इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

.

मुख्य आरोपी बलराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। सरपंच सुखपाल सिंह ने बताया कि दो महीने पहले ही उसके लड़के की शादी हुई थी l

परिवार उसके ससुराल गया हुआ था l घर पर उसके लड़के ने नशे का सेवन कर लिया और 6 जून को डोज ज्यादा होने के चलते उसकी मौत हो गई। जलालाबाद के डीएसपी जतिंदर सिंह गिल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है l



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular