Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeबिहारजानलेवा हमले में फरार आरोपी 15 साल बाद गिरफ्तार: शेखपुरा के...

जानलेवा हमले में फरार आरोपी 15 साल बाद गिरफ्तार: शेखपुरा के 2010 हिंसक झड़प का मामला, कोर्ट ने जारी किया था लाल वारंट – Sheikhpura News



शेखपुरा के बरबीघा थाना पुलिस ने 15 साल से फरार एक आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। आरोपी कारू यादव (62) रमजानपुर गांव का रहने वाला है। वह रामेश्वर यादव उर्फ परमेश्वर यादव का बेटा है।

.

बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि 2010 में रमजानपुर गांव में 2 पक्षों के बीच निजी विवाद में हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में 5 लोग घायल हुए थे। मामले में धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कोर्ट ने जारी किया लाल वारंट

घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। वह गिरफ्तारी के डर से गांव छोड़कर राज्य से बाहर चला गया था। कोर्ट के आदेश पर पहले ही उसके घर की कुर्की की जा चुकी थी। गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर स्थायी लाल वारंट जारी किया था।

शेखपुरा जेल भेजा गया आरोपी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी कुछ दिनों पहले घर वापस लौटकर छिपा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular