Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeराज्य-शहरचंडीगढ़ में सस्ती गाड़ी के नाम पर 14 लाख ठगी: मुंबई...

चंडीगढ़ में सस्ती गाड़ी के नाम पर 14 लाख ठगी: मुंबई से 3 गिरफ्तार, “बैंक ऑक्शन व्हीकल ग्रुप” जोड़ा, 2 मोबाइल फोन– सिम कार्ड बरामद – Chandigarh News


14 लाख की ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

अगर बात की जाए साइबर ठगी की, तो इसमें ऐसा नहीं है कि इसका शिकार अनपढ़ लोग ही हो रहे हैं, पढ़े-लिखे और अच्छी पोस्ट पर बैठे लोग भी इसका शिकार बन रहे हैं। ऐसी ही ठगी का शिकार चंडीगढ़ के गुरदयाल सिंह के साथ हुआ। उसे गाड़ी सस्ती, लेकिन काफी महंगी पड़ गई।

.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और एक्टिव सिम कार्ड बरामद किए हैं।

ये पकड़े गए 3 आरोपी

कुणाल तलसानिया, उम्र 23 साल, मुंबई निवासी

अजय झामुरिया, उम्र 19 साल, मुंबई निवासी

रोनित जाधव, उम्र 21 साल, मुंबई निवासी

ठगी करने वाले तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

आरोपी कमीशन देकर खरीदते थे बैंक खाते।

“बैंक ऑक्शन व्हीकल ग्रुप” में जोड़ा

साइबर सेल को दी शिकायत में गुरदयाल सिंह ने बताया कि नवंबर 2024 में उसके पास एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप लिंक आया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया, तो वह “बैंक ऑक्शन व्हीकल ग्रुप” नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ गया।

ग्रुप में कुछ दिन बाद उसे 2 गाड़ियां खरीदने का ऑफर मिला — एक हरिद्वार और दूसरी जम्मू में खड़ी थीं। उसने अपनी जांच के बाद यकीन कर लिया कि गाड़ियां वहां मौजूद हैं और उसने वॉट्सऐप पर मिले बैंक खातों में ₹14,13,890 जमा कर दिए।

जब उसके स्टाफ ने गाड़ियां लेने की कोशिश की, तो पता चला कि कोई गाड़ी बेची ही नहीं गई थी। उसने कई बार ग्रुप एडमिन को कॉल किया लेकिन जवाब नहीं मिला और बाद में उनका फोन बंद हो गया।

आरोपी बैंक खाते के बदले देते थे कमीशन।

तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

कमीशन देकर खोले खाते

शिकायत मिलने पर चंडीगढ़ सेक्टर-17 साइबर सेल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल की इंचार्ज इंस्पेक्टर इरम रिजवी ने शुरू कर दी। उनकी अगुआई में टीम ने आरोपियों की लोकेशन जब ट्रेस की, तो एक आरोपी की लोकेशन मुंबई के अगरीपाड़ा इलाके की आई, जिसके बाद पुलिस टीम ने रेड कर पहले आरोपी कुणाल तलसानिया को पकड़ा।

आरोपी कुणाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने ये खाता अजय के कहने पर खोला था और कमीशन के तौर पर 5% लिया। इसके बाद पुलिस ने अजय झामुरिया को पकड़ा, जिसने बताया कि उसने ये खाता सलमान नाम के किसी व्यक्ति को 7% कमीशन पर दिया। फिर तीसरे आरोपी रोनित जाधव को गिरफ्तार किया गया। उसने भी बताया कि उसने खाता किसी तुषार नाम के व्यक्ति को 5% कमीशन पर दिया था।

ऐसे बचें साइबर ठगी से…

  • अनजान नंबरों से आए वॉट्सऐप लिंक या ग्रुप से सावधान रहें।
  • कोई भी बड़ी रकम भेजने से पहले जांच-पड़ताल जरूर करें।
  • फोन या मैसेज के जरिए खुद को CBI, ED, या पुलिस बताने वालों से सावधान रहें।
  • अपने नाम का सिम या बैंक खाता किसी और को इस्तेमाल न करने दें, ऐसा करना अपराध है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular