जमुई के सिमुलतला-झाझा मुख्य सड़क मार्ग पर घोरपारण जंगल के पास सोमवार को एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 7 क्विंटल मुर्गियां लदी थीं। दुर्घटना में करीब 2 क्विंटल मुर्गियों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर डायल 1
.
सिमुलतला के प्रभारी थानाध्यक्ष अमीर हेमजा खान और एसआई सीताराम यादव ने वाहन में फंसी जीवित मुर्गियों को सुरक्षित निकलवाया। चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। झारखंड के रजिस्ट्रेशन नंबर JH 15 AA 3174 वाला यह वाहन देवघर से झाझा जा रहा था।
हादसे के कारण हुआ नुकसान
मौके पर पहुंचे वाहन और मुर्गी मालिक किशोर सिंह ने बताया कि यह पिकअप वाहन देवघर से मुर्गी लादकर झाझा की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि उन्हें जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
आदेश मिलने पर होगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा रही है। आदेश मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की। वाहन को सड़क किनारे हटाने का काम चल रहा है।