Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री ने जबलपुर से की बड़ी घोषणा: रक्षाबंधन पर ‌250 का...

मुख्यमंत्री ने जबलपुर से की बड़ी घोषणा: रक्षाबंधन पर ‌250 का शगुन; जुलाई में लाड़लियों को 1500 – Bhopal News



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम जबलपुर के बेलखेड़ा में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जुलाई में लाड़ली बहनों को 1500 रुपए की मासिक किस्त दी जाएगी। यहां सीएम ने सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में 25वीं किस्त भेजी। उन्होंने बताया कि अभी ह

.

इस मौके पर जून की 1551 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि भी ट्रांसफर की गई। यह राशि प्रदेश की 1.27 करोड़ बहनों के खातों में पहुंची। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 56.68 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों के लिए 341 करोड़ रुपए की राशि जारी की।

पिछले रक्षाबंधन पर भी 250 रु. अति​रिक्त दिए थे

पिछले रक्षाबंधन पर भी लाड़ली बहनों को 1500 रुपए की किस्त जारी की गई थी। इसमें 250 रुपए शगुन के तौर पर दिए गए थे। यह राशि योजना की 15वीं किस्त के रूप में भेजी गई थी। तब प्रदेशभर की महिलाओं के खातों में कुल 1897 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular