Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा के 15 जिलों में आंधी का अलर्ट: आसमानी बिजली भी...

हरियाणा के 15 जिलों में आंधी का अलर्ट: आसमानी बिजली भी चमकेगी; लोहे के पोल में करंट आने से युवक की मौत – Haryana News


सोनीपत में सोमवार को तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया।

हरियाणा के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर ने आज 15 जिलों में आंधी (40-60 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल,

.

सोमवार को 5 जिलों में बारिश हुई। इनमें भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। सोनीपत में कई जगहों पर तेज बारिश के कारण गलियों में पानी तक भर गया।

हिसार के नारनौंद में पानी भरने के बाद एक लोहे के पोल में करंट आने से वकील के पास काम करने वाले 28 वर्षीय मनजीत की मौत हो गई।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण 19 जून तक हरियाणा का मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है।

सोनीपत में रविवार सुबह 8 बजे तेज बारिश शुरू हुई थी।

राज्य में 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार बन रहे हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में मानसून 28 जून को एंट्री लेगा। 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो सकता है।

2 दिन कहां कितनी बारिश होगी…

  • 18 जून: सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना कम है। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में 25 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।
  • 19 जून : अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश की संभावना बन रही है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, गुरुग्राम में 25 प्रतिशत तक बारिश के चांस हैं। इसके अलावा पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular