Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा में युवा कांग्रेस ने बनाई प्रदेश टीम: पूर्व मंत्री सुखबीर...

हरियाणा में युवा कांग्रेस ने बनाई प्रदेश टीम: पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निथिस को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी, लिस्ट में हिमानी नरवाल का नाम – gurugram News


कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सोमवार देर रात कांग्रेस की आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट की गई सूची के अनुसार गुरुग्राम से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे न

.

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हिमानी नरवाल हरियाणा कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उसने चुनाव प्रक्रिया के दौरान जनरल सेक्रेटरी पद के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। उनकी हत्या के बाद इस मामले ने राज्य में सनसनी मचा दी थी। उनके नाम का सूची में शामिल होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

निथिस कटारिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मजबूत करने की रणनीति बनाई जा रही है। वे पहले भी संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं और उनकी नियुक्ति को युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कांग्रेस का यह कदम पार्टी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत युवा चेहरों को आगे लाकर संगठन को मजबूत किया जाए। सूत्रों के अनुसार नई कार्यकारिणी में अन्य युवा नेताओं को भी विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है और ये नियुक्तियां निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के आधार पर की गई हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular