कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। अभिषेक पस्तोर 426 वोट हासिल कर अध्यक्ष चुने गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रजकिशोर पटेरिया को 273 वोट मिले। अभिषेक 153 वोटों के अंतर से विजयी हुए।
.
मतगणना सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई और मंगलवार सुबह 9 बजे तक चली। कुल 1709 पंजीकृत मतदाताओं में से 1310 ने मतदान किया। अन्य पदों पर रम्मू नायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण उपाध्यक्ष, राजेंद्र मिश्रा रज्जन सचिव और संतोष तिवारी कोषाध्यक्ष चुने गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक पस्तोर के पिता सूर्य प्रकाश पस्तोर तीन बार इसी पद पर रह चुके हैं। ट्रस्ट के नियमों के अनुसार हर तीन साल में चुनाव होने चाहिए। लेकिन पिछले 8 वर्षों से चुनाव नहीं हुए थे। इसी कारण इस बार मतदाताओं में चुनाव परिणामों को लेकर विशेष उत्सुकता थी।
कार्यकारिणी सदस्यों में अखिलेश दीक्षित सर्वाधिक 687 वोट पाकर विजयी हुए। अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में संजय दीक्षित सहसचिव और पुष्पेंद्र आंतरिक अंकेक्षक चुने गए।
अध्यक्ष
- अभिषेक पस्तोर -426
- ब्रजकिशोर पटेरिया-273
- गोपाल भगवानी-202
- मनोज बाबू चौबे-128
- नेपाल सिंह यादव राजू-195
- सुरेन्द्र सिंह भदोरिया-24
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
- हर्ष -453
- रम्मू नायक-539
- रामपाल-181
उपाध्यक्ष
- अरुण -500
- मनोज व्यास-425
- एमडी सोनी-254
सचिव
- गौरव -160
- नरेश -274
- रज्जन-397
- हल्के-347
कोषाध्यक्ष
- हर्षवर्धन -331
- मुकेश -292
- संतोष-497
सहसचिव
- ज्ञान यादव-253
- रमेश चाचा -226
- लल्लू-169
- संजय दीक्षित-481
आंतरिक अंकेक्षक
- जमुना-360
- पुष्पेन्द्र-664
