Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeछत्तीसगढसरगुजा में प्री-मानसून बारिश...उमस से मिली राहत: कई इलाकों में झमाझम...

सरगुजा में प्री-मानसून बारिश…उमस से मिली राहत: कई इलाकों में झमाझम बरसे बादल; तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना – Ambikapur (Surguja) News


बादलों से ढंका मैनपाट का इलाका।

उत्तर छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दे दी है। सोमवार शाम से सरगुजा के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। मंगलवार सुबह भी सरगुजा जिले सहित आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश शुरू हो रही है।

.

सरगुजा के मैनपाट में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मानसून आगामी चार से पांच दिनों में सरगुजा पहुंच सकता है। बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

सरगुजा संभाग में उमस भरी गर्मी से जून के पहले पखवाड़े में लोग खासे हलाकान रहे। हालांकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन धूप के साथ उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया। रविवार को संभाग के कुछ स्थानों में छिटपुट बारिश हुई। सोमवार शाम को संभाग के अधिकांश इलाकों में छाए बादल बरसे। रात को भी कई इलाकों में बारिश हुई।

बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

प्री-मानसून बारिश ने दी राहत

इस वर्ष छत्तीसगढ़ में मानसून निर्धारित समय से करीब 8 दिन पहले पहुंच गया, लेकिन मानसून में ठहराव के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस बढ़ गई थी। मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही सरगुजा में सोमवार शाम से हो रही प्री मानसून बारिश मंगलवार सुबह से हो रही है।

सरगुजा के मैनपाट और सीतापुर इलाकों में सुबह से जमकर बारिश हुई। संभाग मुख्यालय सहित अन्य इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं। रुक-रुककर बारिश हो रही है। बलरामपुर और सूरजपुर जिलों में भी बादल जमकर बरसे।

गिरा तापमान, खेतों में शुरू होगा काम

बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में सरगुजा का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री के करीब रह सकता है।

बारिश शुरू होने के बाद खेती के काम में भी तेजी आएगी। बारिश नहीं होने के कारण मक्के की बुआई शुरू नहीं हो पाई थी। इसके अलावे धान का थरहा लगाने का काम भी तेज होगा। मानसून पहुंचने के बाद इस वर्ष सरगुजा में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular