युवक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में ले जाते हुए।
हिसार जिले में सड़क हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। मजदूर पैदल जा रहा था तभी पीछे से हाइड्रा मशीन ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बिहार निवासी 35 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। घटना खेड़ी चौपटा से कापड़ो की तरफ जाने वाली सड़क पर हुई। अमित पैदल जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइड्रा मशीन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना
आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल अमित को हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
अमित यहां मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजनों के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।