Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO: लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर...

मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO: लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, बच्चे और महिलाएं भी शामिल, चार लोगों पर केस – Amroha News


रोहित कुमार प्रजापति | अमरोहा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मारपीट का वीडियो सामने आया है।

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव पायती खुर्द में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस झड़प में बच्चे भी शामिल थे। मारपीट में कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

डिडौली कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। हसनैन, अली शेर, शुएब और नईम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular