Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeबिहारनवादा से कानू अधिकार रैली पटना के लिए रवाना: मिलन हाई...

नवादा से कानू अधिकार रैली पटना के लिए रवाना: मिलन हाई स्कूल मैदान में होगा महाजुटान, सत्ता में भागीदारी की मांग – Nawada News



नवादा से हजारों लोग कानू अधिकार रैली के लिए पटना रवाना हुए हैं। कानू विकास संघ के जिला अध्यक्ष रामजन्म कानू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सत्ता में भागीदारी की मांग को लेकर महाजुटान का आह्वान किया है। मिलन हाई स्कूल के मैदान में होने वाली इस रैली के

.

जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर आवाज उठाएगी।

गरीब कर रहे परेशानियों का सामना

उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार की स्थिति चिंताजनक है। लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी 2005 से पहले की बात करती है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी वर्तमान सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाती है।

जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां जनता को गुमराह कर रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर अन्य बुनियादी सुविधाओं में गरीब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पटना में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular