Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल CM का बागा-सराहन को नहीं उड़ा हेलिकॉप्टर: सड़क मार्ग से...

हिमाचल CM का बागा-सराहन को नहीं उड़ा हेलिकॉप्टर: सड़क मार्ग से गए; आनी की महिलाओं को 1500 रुपए की कर सकते हैं घोषणा – Shimla News


हिमाचल सीएम का आनी जाते वक्त निरमंड में स्वागत करते हुए स्थानीय लोग

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आनी विधानसभा क्षेत्र के बागा सराहन पहुंचेगे। CM सुक्खू का हेलिकॉप्टर खराब मौसम की वजह से उड़ान नहीं भर पाया। इसलिए सुक्खू सड़क मार्ग से गए हैं। वह आज रात को भी यहीं रु

.

CM सुक्खू क्षेत्र की महिलाओं को 1500-1500 रुपए मासिक पेंशन की सौगात देंगे। यह पैसा इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि योजना के तहत दिया जाएगा।

CM सुक्खू बागा सराहन जाते वक्त न्यू टिकरी में दिव्यलोक पब्लिक स्कूल के छात्रों से मिले

विधानसभा चुनाव में किया था वादा

दरअसल, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 18 साल से अधिक वर्ग की सभी महिलाओं को मासिक 1500-1500 रुपए देने की घोषणा की थी। राज्य की सभी महिलाओं को तो यह पैसा नहीं दिया जा रहा, लेकिन चरणबद्ध ढंग से यह राशि दी जा रही है।

काजा से की थी शुरुआत

सीएम सुक्खू ने इसकी शुरुआत काजा से की थी। काजा के बाद शिमला जिला के दुर्गम क्षेत्र डोडराक्वार और कुपवी क्षेत्र, कुल्लू के बंजार ब्लॉक और चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र पांगी की महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जा रही है। प्रदेश की लगभग 35 हजार महिलाओं को यह सम्मान राशि मिलनी शुरू हो गई है।

बागा सराहन को करोड़ों की सौगात देंगे सुक्खू

बागा सराहन दौरे के दौरान सीएम सुक्खू करोड़ों रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular