Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबिहारजन सुराज पार्टी में शाहाबाद क्षेत्र के प्रभारी बने हर्षवर्धन: चार...

जन सुराज पार्टी में शाहाबाद क्षेत्र के प्रभारी बने हर्षवर्धन: चार जिलों का मिला प्रभार, एक साल पहले कांग्रेस छोड़ ली थी सदस्यता – Buxar News



जन सुराज पार्टी ने बक्सर के नेता तथागत हर्षवर्धन को शाहाबाद क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इस क्षेत्र में भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिले शामिल हैं। तथागत हर्षवर्धन पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. के.के. तिवारी के बेटे हैं। वे सर्वोच्च न्यायालय

.

तथागत पहले बक्सर जिला प्रभारी थे। उनके कार्य को देखते हुए अब चार जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 17 सितंबर 2024 को उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जन सुराज पार्टी की सदस्यता ली थी। इस्तीफे की प्रति उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और सोनिया गांधी को भेजी थी।

वहीं कांग्रेस छोड़ने का कारण पार्टी में उचित अवसर न मिलना बताया था। उन्होंने कहा था कि बिहार कांग्रेस नेतृत्व जनमुद्दों पर मौन है। वे 9 वर्षों तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। उनके साथ बक्सर जिले से करीब 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ दी थी। जन सुराज पार्टी में तथागत की नई जिम्मेदारी उनके और उनके समर्थकों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

लोग दे रहे बधाई

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इस नई जिम्मेदारी के लिए जन सुराज के वरिष्ठ नेता बजरंगी मिश्रा ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि हर्षवर्धन को अब विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने, मजबूत प्रत्याशियों के चयन और संगठन को जिला स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। जन सुराज में उनकी भूमिका चुनावी समीकरणों को नई दिशा दे सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular