महराजगंज2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महराजगंज के पनियरा थाना परिसर में भूमि विवाद के सुलह-समझौते के लिए आए सौरहा निवासी त्रिलोकी निषाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
त्रिलोकी निषाद और उनकी पत्नी को थाने में बुलाया गया था। विपक्षी पक्ष से शंभू समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। त्रिलोकी पहले से हृदय रोग से पीड़ित हैं और नियमित दवाएं ले रहे हैं।

उनके पुत्र राम लखन निषाद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राम लखन का कहना है कि वह फोन पर पिता से बात कर रहा था। अचानक उनके पिता चिल्लाते हुए बोले कि उन्हें मारा-पीटा जा रहा है। राम लखन थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसका मोबाइल छीन लिया।
राम लखन के मुताबिक, पुलिस ने उनकी मां को भी थाने में रोक लिया। उन्हें अस्पताल जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पनियरा थाना प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि त्रिलोकी निषाद का स्वास्थ्य केंद्र में मेडिको लीगल कराया गया है।