Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeदेशशिमला पहुंचे राहुल गांधी: सोनिया-प्रियंका पहले से हैं मौजूद, छराबड़ा में...

शिमला पहुंचे राहुल गांधी: सोनिया-प्रियंका पहले से हैं मौजूद, छराबड़ा में बहन के घर रुके, देश की राजनीति पर यही से रखेंगे नजर – Shimla News


शिमला के एयर स्पेस से छराबड़ा जाते हुए राहुल गांधी।

देश के 2 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शनिवार को शिमला पहुंच गए हैं। राहुल गांधी चौपर से दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर छराबड़ा पहुंचे। उनका चौपर छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर के साथ बने हैलिपेड पर लैंड कि

.

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही शिमला के छराबड़ा में ठहरे हुए हैं। आज राहुल गांधी छराबड़ा पहुंच गए हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी अगले 1-2 दिन यही रुकेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी उनका प्रोग्राम तय नहीं है।

लिहाजा राहुल गांधी छराबड़ा से ही हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव पर नजर रखेंगे।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

बता दें कि राहुल गांधी का बीते शुक्रवार को ही शिमला आने का कार्यक्रम था और उन्होंने हरियाणा से सड़क मार्ग से शिमला आना था। मगर वह कल चुनावी व्यस्तता के कारण शिमला नहीं नहीं आ पाए।

मां और बहन पहले ही आ चुकी

बता दें कि शिमला के छराबड़ा में राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है, जोकि शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में देवदार के घने जंगल के बीचोबीच बना है। प्रियंका गांधी साल में 4-5 बार यहां आती रहती हैं।

शिमला से छराबड़ा के लिए चार दिन पहले सोनिया गांधी का काफिला जाते हुए

शिमला से छराबड़ा के लिए चार दिन पहले सोनिया गांधी का काफिला जाते हुए

सोनिया गांधी 17 सितंबर को शिमला पहुंची

प्रियंका के साथ उनकी माता सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी पहले कई बार छराबड़ा आ चुके हैं। सोनिया गांधी बीते 17 सितंबर और प्रियंका गांधी 15 सितंबर को शिमला पहुंची। अब तीनों कांग्रेस नेता शिमला से देश की राजनीति पर नजर रखेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular