Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeहरियाणाजींद से मथुरा की रोडवेज बस का टाइमटेबल बदला: दोपहर की...

जींद से मथुरा की रोडवेज बस का टाइमटेबल बदला: दोपहर की बजाय सुबह चलेगी, फरीदाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम वाले यात्रियों को भी फायदा – Jind News


मथुरा के लिए जींद बस अड्‌डे से रोजाना चलेगी बस।

हरियाणा के जींद से मथुरा के लिए जाने वाली रोडवेज बस के टाइमटेबल में फिर से बदलाव किया गया है। पहले यह बस दोपहर को 12 बजे चलती थी, अब यह बस सुबह जींद से चलेगी। इस बस के टाइमटेबल में बदलाव से फरीदाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।

.

शुरुआत में यह बस सुबह 4 बजे चलती थी लेकिन बाद में इस बस का समय दोपहर को 12 बजे कर दिया गया था। दोपहर वाला टाइमटेबल यात्रियों को रास नहीं आया तो अब फिर से बदलाव कर दिया गया है।

दोपहर बाद मथुरा से जींद की तरफ होगी वापसी, रात 10 बजे पहुंचेगी

नए टाइमटेबल के अनुसार मथुरा के लिए जींद से सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर चलेगी, जो रोहतक, दिल्ली, फरीदाबाद, बल्ल्भगढ़, पलवल, होडल, कोसी होते हुए दोपहर बाद दो से अढाई बजे के बीच मथुरा पहुंचेंगी। वहां से तीन बजे जींद की तरफ वापसी होगी और रात को 10 बजे के करीब जींद पहुंचेगी।

जींद से मथुरा जाने के लिए बूथ पर लगी रोडवेज बस।

पहले वाले टाइमटेबल के अनुसार रात को वापसी के कारण दिल्ली आईएसबीटी पर तीन से चार घंटे का ठहराव होता था, इस कारण यात्री परेशान हो रहे थे। अब नए टाइमटेबल के अनुसार यह बस ज्यादा देर के लिए कहीं नहीं रूकेगी। जींद से मथुरा की दूरी 313 किलोमीटर है और 330 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।

काफी संख्या में जाते हैं यात्री जींद से दिल्ली और मथुरा के लिए काफी यात्री जाते हैं। वहीं मथुरा धार्मिक स्थल होने के कारण श्रद्धालुओं की भी पहली पसंद ये बस बनी हुई थी, क्योंकि बिना बस आदि के बदले वहां पहुंचा जा सकता था। जींद के मथुरा के लिए सीधी ट्रेन सुविधा नहीं है, इसके लिए दिल्ली से ट्रेन बदलनी पड़ती है। इस बस से यात्री बिना कहीं पर भी उतरे आसानी से सफर कर सकते हैं।

जींद डिपो महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि यात्रियों की डिमांड पर बस के समय में बदलाव किया गया है। इस बस से यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है। कुछ यात्री सीधे मथुरा तक तो कुछ दिल्ली और फरीदाबाद की सवारी मिलती हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular