Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपंपकर्मी पर गन तानने वाली को कांग्रेस ने किया सम्मानित: कहा-...

पंपकर्मी पर गन तानने वाली को कांग्रेस ने किया सम्मानित: कहा- अरीबा ने प्रियंका गांधी के नारे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ को साकार किया – Hardoi News


फैजी खान | हरदोई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक बेटी द्वारा अपने पिता की सुरक्षा के लिए दिखाए गए साहस का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी द्वारा पिता के साथ की गई अभद्रता के विरोध में युवती अरीबा ने रिवॉल्वर तान दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मंगलवार रात शाहबाद स्थित अरीबा के घर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने अरीबा को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर भेंट की। पांडे ने कहा कि अरीबा ने प्रियंका गांधी के नारे “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” को साकार किया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अरीबा के साहस की सराहना करते हुए कहा कि स्वाभिमान की रक्षा में बेटियों को पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने अरीबा के पिता अहसान को पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया।

अरीबा एक छात्रा है और उसने हाल ही में NEET की परीक्षा दी है। विक्रम पांडे ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी जल्द ही अरीबा से संपर्क करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर यह मामला संसद में भी उठाया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular