लुधियाना में शेरपुर नजदीक बस स्टाप पर एंगल से लटकटता व्यक्ति का शव।
पंजाब के लुधियाना में आज सुबह शेरपुर चौक नजदीक बने बस स्टाप बूथ के पास एक लोहे के एंगल से एक व्यक्ति की लटकती हुई लाश मिली। राहगीरों ने जब शव देखा तो शोर मचाया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल पर घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे जिन्होंने शव नीचे
.
एंगल के साथ लटकता मिला शव
जानकारी मुताबिक आज सुबह बस स्टाप पर एक व्यक्ति का शव लटकता मिला जिसने एंगल के साथ फंदा लगाया है। मृतक के शरीर पर सफेद रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की पेंट पहनी है। उसके पैरों में जूते तक नहीं है। मृतक व्यक्ति की पहचान में पुलिस जुटी हुई है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई। आस-पास के इलाकों में भी पुलिस ने काफी सर्च की लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल रहा।
सीसीटीवी खंगालेगा पुलिस टीम
दिन के समय आस-पास की दुकानें खुलने के बाद ही पुलिस घटना की सीसीटीवी खंगालेगी। घटना की पूरी वीडियोग्राफी पुलिस अधिकारियों ने की है। एएसआई प्रितपाल सिंह ने कहा कि सुबह सूचना मिली थी कि शेरपुर बस स्टाप पर शव लटक रहा है।
मृतक की पहचान अभी नहीं हुई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामला सुसाइड का लग रहा है।