अमित यादव | कासगंज1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में अपर जिला जज विजय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मध्यस्थ नायब तहसीलदार सतेंद्रलाल सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कोतवाली सोरों के प्रभारी निरीक्षक की निगरानी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, पुरुषों और बालिकाओं ने भाग लिया।

अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, 1076 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई। ग्रामीणों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि घायल व्यक्ति को एंबुलेंस सेवा 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा।