Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबिजनेसमार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन शेयर बाजार से बैन: टीवी पर सलाह...

मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन शेयर बाजार से बैन: टीवी पर सलाह देने से पहले खुद स्टॉक खरीद लेते थे, जांच में फंसे तो ज्योतिष बन गए


मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन समेत 11 अन्य लोगों को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने शेयर मार्केट से बैन कर दिया है। शेयरों को मैनिपुलेट कर मुनाफा कमाने के मामले में ये एक्शन लिया गया है। SEBI के बैन से ठीक पहले भसीन ज्योतिषी बन गए थे।

आखिर क्या है ये पूरा मामला 10 सवाल जवाब में समझते हैं:

सवाल 1: संजीव भसीन कौन हैं और ये SEBI का बैन क्या है?

जवाब: संजीव भसीन एक फेमस मार्केट एक्सपर्ट है, जो 2017-2022 के बीच IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर रह चुके हैं । बाद में वो IIFL के कंसल्टेंट बने। वो जी बिजनेस, ET नाऊ, सीएनबीसी आवाज जैसे चैनलों पर गेस्ट बनकर स्टॉक टिप्स देते थे।

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स भी थे। SEBI ने 17 जून 2025 को भसीन और 11 अन्य पर फ्रंट-रनिंग का आरोप लगाकर शेयर मार्केट से बैन कर दिया। साथ ही, उनकी ₹11.37 करोड़ की गैरकानूनी कमाई जब्त करने का ऑर्डर दिया।

संजीव बसीन जी बिजनेस, ET नाऊ जैसे चैनलों पर गेस्ट बनकर स्टॉक टिप्स देते थे।

संजीव बसीन जी बिजनेस, ET नाऊ जैसे चैनलों पर गेस्ट बनकर स्टॉक टिप्स देते थे।

सवाल 2: फ्रंट-रनिंग का मतलब क्या है और भसीन ने क्या गलत किया?

जवाब: फ्रंट-रनिंग उसे कहते हैं, जब कोई इनसाइडर या मार्केट इन्फ्लुएंसर पहले खुद स्टॉक्स खरीद लेता है, फिर पब्लिक को उसे खरीदने की सलाह देता है। इससे स्टॉक की कीमत बढ़ती है और वो उसे बेचकर मोटा मुनाफा कमा लेता है।

SEBI का आरोप है कि भसीन पहले स्टॉक्स खरीदते थे फिर जी बिजनेस और ईटी नाऊ जैसे टीवी चैनलों और IIFL के टेलीग्राम चैनल पर वही स्टॉक्स खरीदने की सलाह देते थे।

सलाह से स्टॉक की कीमत बढ़ती, और भसीन तुरंत बेचकर प्रॉफिट कमा लेते थे। ये सब जनवरी 2020 से जून 2024 तक चला, और इस गेम से भसीन और उनके साथियों ने ₹11.37 करोड़ की गैरकानूनी कमाई की।

सवाल 3: भसीन के साथ और कौन-कौन शामिल थे?

जवाब: SEBI ने 12 लोगों/कंपनियों को आरोपी बनाया:

  • संजीव भसीन: मास्टरमाइंड, जो सलाह देते और ट्रेड्स प्लान करते।
  • ललित भसीन: संजीव के कजिन, जो ट्रेड्स में मदद करते।
  • आशीष कपूर: RRB मास्टर सिक्योरिटीज के MD, जिन्होंने ट्रेडिंग इन्फ्रा दिया।
  • डीलर्स: राजीव कपूर, जगत सिंह, प्रवीण गुप्ता और उनकी पत्नी बबीता गुप्ता ने ट्रेड्स एग्जीक्यूट किए।
  • कंपनियां: वीनस पोर्टफोलियो, जेमिनी पोर्टफोलियो, एचबी स्टॉकहोल्डिंग्स, लियो पोर्टफोलियो

इन सबने मिलकर भसीन की सलाह से पहले ट्रेड्स किए और मुनाफा कमाया।

सवाल 4: SEBI को इसकी भनक कैसे लगी?

जवाब: सितंबर-अक्टूबर 2023 में SEBI को तीन शिकायतें मिलीं कि भसीन स्टॉक मार्केट में गड़बड़ कर रहे हैं। इसके बाद SEBI ने जनवरी 2020 से जून 2024 तक की जांच शुरू की। 13-14 जून 2024 को NCR में कई जगहों पर सर्च और सीजर ऑपरेशन चलाया गया।

इसमें वॉट्सऐप चैट्स, ऑडियो रिकॉर्डिंग्स, और कॉल डेटा मिले, जो भसीन की धोखाधड़ी को साबित करते थे। पता चला कि भसीन RRB मास्टर सिक्योरिटीज नाम के ब्रोकर के जरिए ट्रेड्स करवाते थे। उनके कजिन ललित भसीन और आशीष कपूर (RRB के MD) ने भी इस फ्रॉड में साथ दिया।

सवाल 5: SEBI ने भसीन और बाकियों के खिलाफ क्या एक्शन लिया?

जवाब: SEBI ने 149 पेज का इंटरिम ऑर्डर जारी किया, जिसमें भसीन समेत 12 को शेयर मार्केट से बैन कर दिया। ₹11.37 करोड़ की गैरकानूनी कमाई को जब्त करने का आदेश दिया।

ये पैसा सभी आरोपियों को मिलकर फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा करना होगा, जिस पर SEBI का कंट्रोल रहेगा।

भसीन और बाकियों को 21 दिन में जवाब दाखिल करने को कहा गया है, ताकि वो अपना पक्ष रख सकें। RRB Master सिक्योरिटीज को प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग (खुद की ट्रेडिंग) से रोका गया।

सवाल 6: भसीन का करियर कैसा रहा?

जवाब: भसीन मार्केट में बड़ा नाम थे। वह 2017 से 2022 के बीच IIFL सिक्योरिटीज में डायरेक्टर और फिर 2022-2024 तक कंसल्टेंट रहे।

इससे पहले डच बैंक और HB ग्रुप में डायरेक्टर थे। अक्टूबर 2023 से ईटी नाऊ और ईटी नाऊ स्वदेश के साथ उनका एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट था। उनकी टीवी अपीयरेंस और सोशल मीडिया प्रजेंस की वजह से लाखों लोग उनकी सलाह मानते थे।

सवाल 7: ज्योतिषी बनने की बात कितनी सच्ची है?

जवाब: इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक भसीन ने इंस्टाग्राम पर “Sanjiv Bhasin Astro” नाम से अकाउंट बनाया और ज्योतिषी सलाह देना शुरू किया। वो कुंडली, ग्रह-नक्षत्र, और लाइफ प्रॉब्लम्स के सॉल्यूशन की बातें कर रहे थे। ये सब SEBI की जांच के दौरान हुआ। शायद सेबी की जांच से बचने के लिए उन्होंने ऐसा किया।

सवाल 8: अब भसीन का क्या होगा?

जवाब: अभी SEBI का ऑर्डर अस्थायी है। भसीन और बाकियों को 21 दिन में जवाब देना है। अगर SEBI उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ, तो परमानेंट मार्केट बैन भी लग सकता है।

सवाल 9: इन्वेस्टर्स के लिए क्या सबक है?

जवाब: इस केस से इन्वेस्टर्स के लिए बड़ा लेसन है कि टीवी और सोशल मीडिया टिप्स पर आंख बंद करके भरोसा मत करो। हर सलाह की रिसर्च करो। पंप एंड डंप स्कीम्स से सावधान रहे, जहां स्टॉक्स को हाइप करके छोटे इन्वेस्टर्स को फंसाया जाता है।

सवाल 10: IIFL ने भसीन के बैन पर क्या कहा?

जवाब: IIFL सिक्योरिटीज ने कहा कि भसीन ने उन्हें SEBI जांच की जानकारी दी थी, लेकिन डिटेल्स नहीं बताईं। IIFL ने ये भी क्लियर किया कि भसीन अब उनके बोर्ड या ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं।

खबरें और भी हैं…

  • चांदी रिकॉर्ड हाई पर, एक किलो ₹1,09,412 की हुई: सोना आज ₹307 बढ़कर ₹99,454 पर पहुंचा, इस साल 31% चढ़े दाम

    सोना आज ₹307 बढ़कर ₹99,454 पर पहुंचा, इस साल 31% चढ़े दाम|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 3000 रुपए में एक साल के लिए फास्टैग: निजी गाड़ियां 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगी, 5 सवाल-जवाब में जानें डिटेल्स

    निजी गाड़ियां 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगी, 5 सवाल-जवाब में जानें डिटेल्स|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar1:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सेंसेक्स 139 अंक गिरकर 81,445 पर बंद: निफ्टी 41 अंक नीचे 24,812 पर आया; फार्मा, IT, मेटल और मीडिया शेयर्स 1.3% तक गिरे

    निफ्टी 41 अंक नीचे 24,812 पर आया; फार्मा, IT, मेटल और मीडिया शेयर्स 1.3% तक गिरे|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • केंद्रीय कर्मचारियों को इलाज मिलना और आसान हुआ: सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में 5 बड़े बदलाव; अस्पताल में लाइन में लगने की जरूरत नहीं

    सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में 5 बड़े बदलाव; अस्पताल में लाइन में लगने की जरूरत नहीं|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular