Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeहरियाणापानीपत में चचेरे भाई निकला चोर: घर से चुराए सोने-चांदी के...

पानीपत में चचेरे भाई निकला चोर: घर से चुराए सोने-चांदी के गहने, नशे और कर्ज के चलते बेचे जेवर, चार गिरफ्तार – Samalkha News



पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।

पानीपत जिले के समालखा में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गांव मच्छरौली में हुई जेवरात चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने बुधवार को चोर और चोरी के गहने खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

.

मामले में साक्षी ने पुलिस को बताया कि उनके पति आर्मी में हैं। वह कभी मायके तो कभी ससुराल में रहती हैं। 27 अगस्त 2024 को तबीयत खराब होने पर वह मायके चली गई थीं। उन्होंने अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहनों की चाबी अपनी सास नीलम को सौंपी थी।

चचेरा भाई निकला चोर

उसके बाद 23 फरवरी को जब साक्षी और उनके पति सन्नी ने लॉकर खोला, तो 9 तोले सोना और 200 ग्राम चांदी के गहने गायब थे। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी साक्षी के पति के चचेरे भाई रितिक ने की थी। पूछताछ में रितिक ने बताया कि उस पर काफी कर्ज था। नशे की लत और कर्ज चुकाने के लिए उसने चोरी की। चोरी के गहने उसने तीन अलग-अलग लोगों को बेच दिए।

तीन दिन के रिमांड पर आरोपी

पुलिस ने रितिक को तीन दिन के रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर प्रदीप, अनिल और साहिल उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular