मंडी में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने जानकारी दी।
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में जल्द ही 300 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मंडी में यह जानकारी दी। इन बसों की डिमांड भेज दी गई है। बसें 11 महीने के अंदर प्रदेश की सड़कों पर उतार दी जाएंगी। कंपनी 12 साल त
.
प्रदेश में 400 बसें कंडम हो चुकी हैं, जिनकी जल्द नीलामी होगी। अगले 15 दिनों में एचआरटीसी को 24 नई वॉल्वो बसें भी मिलेंगी। इन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। मंडी डिवीजन का प्रदर्शन बेहतर रहा है। 2023-24 में डिवीजन की आय 150 करोड़ रुपए से बढ़कर 164.33 करोड़ रुपए हो गई है। एचआरटीसी में घाटे को कम करने के लिए कई बदलाव किए गए हैं।
किराया बढ़ाने का निर्णय बीओडी की बैठक में लिया गया। एचआरटीसी में अब टिकटिंग पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। यात्रियों को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा दी जा रही है। एचआरटीसी कार्ड धारकों को सरकारी बसों में विशेष फायदा मिल रहा है। बसों में न्यूनतम किराया 10 रुपए किया गया है। यह वृद्धि निजी बस ऑपरेटरों की मांग पर की गई है।