Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeराज्य-शहरकिन्नौर के टीचर की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार: जमीनी विवाद में...

किन्नौर के टीचर की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार: जमीनी विवाद में हुआ था झगड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया – Kinnaur News


हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में जमीनी विवाद में एक टीचर की मौत हो गई। घटना रारंग गांव की है।15 जून को हुई मारपीट में कृष्ण लाल की देर शाम आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सैमकली, दावा

.

किन्नौर के एसपी अभिषेक शेखर ने बताया कि पूह विकास खंड के रारंग गांव में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को तुरंत आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था।

मूरंग थाना पुलिस और रिकांगपिओ पुलिस लाइन के जवान को कार्रवाई से रोकती महिलाएं।

घटना के दिन ही पुलिस थाना मूरंग में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 126(2), 191(2), 191(3), 190, 115(2) और 351(3)बी के तहत मामला दर्ज किया गया। कृष्ण लाल की मौत के बाद धारा 103 बीएनएस भी जोड़ी गई। 18 जून को मूरंग थाना पुलिस और रिकांगपिओ पुलिस लाइन के जवान आरोपियों को गिरफ्तार करने रारंग गांव पहुंचे।

इस दौरान कुछ ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस मामले में ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular