Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeबिहारबिहार में आज बारिश का अलर्ट: 25 जिलों में हेवी रेन...

बिहार में आज बारिश का अलर्ट: 25 जिलों में हेवी रेन की संभावना, गया में सबसे ज्यादा 105 MM हुई बारिश – Patna News


बिहार में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की चेतावानी दी है।

.

25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। गया में सबसे अधिक 105 (MM) बारिश हुई है। वहीं औरंगाबाद में 74 MM, नालंदा में 50 MM, लखीसराय में 47.2 MM और बांका में 38.2 MM वर्षा दर्ज की गई है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी गई है।

क्या कहता है मौसम विभाग?

पटना मौसम विभाग के मुताबिक, एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती हवाओं का घेरा समुद्र तल से लेकर लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगी और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास और ज्यादा सक्रिय हो सकती है।

इस सिस्टम के प्रभाव से बिहार के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। खासकर भागलपुर, गया, नवादा, पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में मौसम की सक्रियता अधिक रहने की संभावना है।

किसानों और आम लोगों के लिए अलर्ट

मानसून को देखते हुए प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है। नगर निगम और जिला प्रशासन को निचले इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों में राहत व बचाव कार्य के लिए टीमों को तैयार रहने का आदेश दिया है।

मानसून के आते ही गिरा तापमान

मानसून के आते ही बिहार के कई जिलों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों का गर्मी से राहत मिली। हालांकि, उमस भरी गर्मी का असर अब भी दिख रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular