Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स: मेक्सिको में त्योहार के दौरान गोलीबारी, 12 लोगों की...

वर्ल्ड अपडेट्स: मेक्सिको में त्योहार के दौरान गोलीबारी, 12 लोगों की मौत, 20 घायल; राष्ट्रपति शिनबाम ने दुख जताया


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य में मंगलवार रात भीषण गोलीबारी हुई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

उस वक्त लोग इरापुआतो शहर में सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के मौके पर सड़क पर नाच-गाना और जश्न मना रहे थे। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को दी।

इरापुआतो के अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सेरवांतेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेक्सिको मरने वालों की संख्या 12 हो चुकी है और कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले पर दुख जताया और कहा कि इसकी जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular