Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeझारखंडतोपचांची: बिनोद बिहारी महतो की 101वीं जयंती पर "झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा"

तोपचांची: बिनोद बिहारी महतो की 101वीं जयंती पर “झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा”

तोपचांची, 23 सितंबर 2024: आज धनबाद के पावापुर में झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्व. बिनोद बिहारी महतो की 101वीं जयंती के अवसर पर “झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। इस सभा में आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो ने भाग लिया।

सुदेश महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी कोशिश बिनोद बाबू के संकल्पों के अनुरूप झारखंड बनाने की है।” उन्होंने बिनोद बिहारी महतो के जीवन और विचारधारा को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा उन्हें प्रेरित करते हैं।

महतो ने यह भी कहा, “बिनोद बाबू का जीवन हमें सिखाता है कि संघर्ष के रास्ते पर चलकर ही कामयाबी मिलती है, इसलिए संघर्ष से भयभीत नहीं होना चाहिए।” सभा में उपस्थित लोगों ने बिनोद बिहारी महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular