मिर्जापुर में कछवा थाना क्षेत्र10 वर्षीय आशु की हत्या से आक्रोशित लोगों ने थाना चौराहे पर हंगामा किया। लोगों ने आरोपी को समाज के हवाले किए जाने की मांग की। रविवार को बालक को हत्यारोपी के साथ देखा गया था। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी क
.
कछवां थाना क्षेत्र के बजहा में मृतक और आरोपी दोनों के आवास करीब 100 मीटर की दूरी पर हैं। हत्यारोपी हिमांशु नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया गया हैं। गाँव के मार्ग पर लगे सीसीटीवी में आशु और हिमांशु एक साथ रविवार खेत की ओर जाते हुए कैमरे में कैद हुए। इसके बाद आरोपी ने कैमरे को डंडा मारकर तोड़ दिया।
बकरी चराने निकला था बालक बताया गया कि आंसू रविवार को बकरी चराने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसने हिमांशु को पत्थर मारा । जिस पर उसने बालक को गाली देते हुए दौड़ा लिया। उस दौरान तो आशु बच कर निकल गया, लेकिन बाद में उसे हिमांशु ने पकड़ लिया। वह उसे डांटने फटकारने के साथ ही धमका कर खेत में चलने को कहा। भयभीत आशु खेत की ओर बढ़ गया। आगे वह चल रहा था तो आरोपी उसके पीछे था। खेत में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। उसके शव को बरम बाबा के पास जमीन खोदकर दफन कर दिया।
रात में ही शव बरामद देर शाम तक बालक के घर न पहुंचने पर उसके घर के लोगों ने थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। रात में ही पुलिस ने जांच और बालक की तलाश शुरू किया। करीब आधी रात को पुलिस ने मिली जानकारी पर आरोपी को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद किया। मिट्टी में छिपाए गए बालक के शव को भी बरामद किया।

भीम आर्मी ने फांसी की उठाई मांग बालक की गला रेतकर हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के लोग भी गांव में पहुंचे। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती रही। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसका गंगा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।
जिस वक्त अंतिम संस्कार किया जा रहा था। उस दौरान मृतक की माँ के साथ थाना चौराहे पर भीम आर्मी के लोगों का प्रदर्शन चल रहा था। उनकी मांग थी कि आरोपी को उन्हें सौंपा जाए। पुलिस के समझाने के बाद जाम और प्रदर्शन समाप्त हुआ।
