Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeछत्तीसगढऑल इंडिया पुलिस गेम में छग को मिला गोल्ड: महिला आरक्षक...

ऑल इंडिया पुलिस गेम में छग को मिला गोल्ड: महिला आरक्षक ने 57 kg पावर लिफ्टिंग में बनाया कीर्तिमान – durg-bhilai News


दुर्ग पुलिस की महिला सिपाही ने जीता स्वर्ण

ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में दुर्ग पुलिस की महिला आरक्षक कविता ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता है। यह पद उसने 57 kg पावर लिफ्टिंग कंपिटीशन में जीता है।

.

यह चैंपियनशिप केंद्रीय व राज्यों के विभिन्न पुलिस बलों के बीच खेली जाती है। इसमें वेटलिफ्टिंग, योग और पावरलिफ्टिंग जैसे खेल शामिल हैं। कविता ठाकुर ने 57 किलो ग्राम पावर लिफ्टिंग में 327 प्वाइंट अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस की संगीता ने 325 प्वाइंट प्राप्त कर रजत पदक और 305 प्वाइंट लेकर तमिलनाडु की एन. पूमागल ने कांस्य पदक जीता है।

खिलाड़ियों को बधाई देते दुर्ग आईजी

पावरलिफ्टिंग 47 kg महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र पुलिस से संगीता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। रजत पदक उत्तरप्रदेश पुलिस की रजनी और कांस्य पदक छत्तीसगढ़ पुलिस में जीआरपी में पदस्थ महिला आरक्षक ने प्राप्त किया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला वर्ग के अधिकारी ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल राज्य का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं। यह जीत न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह साबित करती है कि छत्तीसगढ़ पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी है, बल्कि खेल जगत में भी उत्कृष्टता हासिल कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular