Godda MP Nishikant Dubey will surrender today | गोड्‌डा सांसद निशिकांत दुबे आज देंगे गिरफ्तारी: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जबरन घुसने का मामला, मनोज तिवारी सहित 5 पर केस – Deoghar News

admin
3 Min Read


श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जबरन निकास द्वार से घुसकर जलार्पण करने को लेकर गोड्‌डा सांसद निशिकांत दुबे और दिल्ली सांसद मनोज तिवारी समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

.

आदित्य वाहिनी के प्रदेश महामंत्री सह पंडा धर्म-रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर की शिकायत पर बाबा मंदिर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पंडा धर्म-रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर की शिकायत पर केस दर्ज

पंडा धर्म-रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर की शिकायत पर केस दर्ज

निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा-शनिवार सुबह मैं दिल्ली से देवघर आऊंगा। सीधे थाने जाऊंगा और गिरफ्तारी दूंगा। झारखंड सरकार ने मुझ पर अब तक 51 केस दर्ज किया है। अब पूजा को लेकर ​केस किया गया है।

क्या है पूरा मामला

कार्तिकनाथ ठाकुर ने आवेदन में कहा है कि निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कनिष्कांत दुबे, शेषाद्रि दुबे, मनोज तिवारी के सचिव और अभयानंद झा ने दो अगस्त को रात नौ बजे मंदिर में जलार्पण बंद होने व कांचा चढ़ाने के बाद जबरन निकास द्वार से मंझलाखंड में प्रवेश किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा थाने जा कर गिरफ्तारी दूंगा।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा थाने जा कर गिरफ्तारी दूंगा।

पुरोहित और पुजारी के मना करने के बावजूद गर्भगृह के अंदर पहुंच गए। इससे धार्मिक परंपरा और आस्था को ठेस पहुंची है। सरकारी कार्य में भी बाधा डाली गई है। इस शिकायत पर कांड संख्या 4/2025 दर्ज कर लिया गया है।‌ बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मंदिर में जबरन प्रवेश को लेकर वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।

पुलिस के कुछ अफसर साजिश रच रहे हैं

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सांसद निशिकांत दुबे पर एफआईआर दर्ज करने पर कहा-झारखंड पुलिस के कुछ अफसर नीचता की सारी हदें पार कर रहे हैं।साजिश रचने में लगे हैं।

बाबा मंदिर थाने में दर्ज एफआईआर

बाबा मंदिर थाने में दर्ज एफआईआर

उन्हें याद रखना चाहिए कि वर्दी जनता की रक्षा के लिए होती है, न कि निजी दुश्मनी और स्वार्थ के लिए न्याय का गला घोंटने के लिए। जब कानून के रक्षक ही षड्यंत्र करने लगें, तो जनता का भरोसा टूट जाता है और एक दिन यही गुस्सा सच्चाई का तूफान बन जाता है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment