By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
वंदे भारत न्यूज़वंदे भारत न्यूज़वंदे भारत न्यूज़
  • Home
  • Epaper
  • LIVE NOW
  • टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • क्रिकेटक्रिकेटक्रिकेट
  • एस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजी
  • विदेशविदेशविदेश
  • VB OriginalsVB OriginalsVB Originals
  • खेलखेलखेल
  • जीवन शैलीजीवन शैलीजीवन शैली
  • जॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशन
  • टेक-ऑटोटेक-ऑटोटेक-ऑटो
  • देशदेशदेश
  • बिज़नसबिज़नसबिज़नस
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Reading: Akashdeep and Mukesh Kumar reached Gorakhpur | आकाशदीप बोले- इंग्लैंड में 10 विकेट लेना यादगार पल: क्रिकेटर मुकेश के साथ गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन; गायों को चारा खिलाया – Gorakhpur News
Sign In
Font ResizerAa
वंदे भारत न्यूज़वंदे भारत न्यूज़
Font ResizerAa
  • Home
  • Epaper
  • LIVE NOW
  • टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • क्रिकेटक्रिकेटक्रिकेट
  • एस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजी
  • विदेशविदेशविदेश
  • VB OriginalsVB OriginalsVB Originals
  • खेलखेलखेल
  • जीवन शैलीजीवन शैलीजीवन शैली
  • जॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशन
  • टेक-ऑटोटेक-ऑटोटेक-ऑटो
  • देशदेशदेश
  • बिज़नसबिज़नसबिज़नस
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Search
  • Home
  • Epaper
  • LIVE NOW
  • टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • क्रिकेटक्रिकेटक्रिकेट
  • एस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजी
  • विदेशविदेशविदेश
  • VB OriginalsVB OriginalsVB Originals
  • खेलखेलखेल
  • जीवन शैलीजीवन शैलीजीवन शैली
  • जॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशन
  • टेक-ऑटोटेक-ऑटोटेक-ऑटो
  • देशदेशदेश
  • बिज़नसबिज़नसबिज़नस
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

Akashdeep and Mukesh Kumar reached Gorakhpur | आकाशदीप बोले- इंग्लैंड में 10 विकेट लेना यादगार पल: क्रिकेटर मुकेश के साथ गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन; गायों को चारा खिलाया – Gorakhpur News

admin
Last updated: August 9, 2025 8:06 am
admin
8 Min Read
Share
Akashdeep and Mukesh Kumar reached Gorakhpur | आकाशदीप बोले- इंग्लैंड में 10 विकेट लेना यादगार पल: क्रिकेटर मुकेश के साथ गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन; गायों को चारा खिलाया – Gorakhpur News

क्रिकेटर को कभी हार नहीं माननी चाहिए। अगर वह लगातार मेहनत करता रहे तो एक न एक दिन उसका सपना जरूर पूरा होता है।

.

यह बात भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 13 विकेट लेने वाले क्रिकेटर आकाशदीप ने कही। वे शुक्रवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। उनके साथ क्रिकेटर मुकेश कुमार भी थे। दोनों ने बाबा गोरखनाथ के दर्शन किए।

मंदिर परिसर की गोशाला में गायों को चारा खिलाया। आकाशदीप और मुकेश ने कहा- गौ सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। गायों को चारा खिलाकर आत्मिक शांति की अनुभूति हुई।

गोरखनाथ मंदिर के अंदर गोशाला में गाय को क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार ने चारा खिलाया।

गोरखनाथ मंदिर के अंदर गोशाला में गाय को क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार ने चारा खिलाया।

आकाशदीप बोले- IPL से युवा खिलाड़ियों को नया मंच मिला क्रिकेटर आकाशदीप ने कहा- IPL एक ऐसा मंच है जहां देश भर के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। कई नए खिलाड़ी उभर कर आ रहे हैं और देश के लिए खेल रहे हैं।

क्रिकेटर मुकेश बोले- मैं अपनी गेंदबाजी पर लगातार मेहनत कर रहा हूं

एक मैच के दौरान विकेट लेने के बाद खुशी जाहिर करते मुकेश कुमार।

एक मैच के दौरान विकेट लेने के बाद खुशी जाहिर करते मुकेश कुमार।

भारतीय टीम के पेश बॉलर मुकेश कुमार ने कहा- वह अपनी गेंदबाजी पर लगातार मेहनत कर रहे हैं। लेकिन टीम में चयन का फैसला बीसीसीआई की चयन समिति करती है, इसलिए वह सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं।

बता दें मुकेश कुमार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सीरीज में भारतीय टीम में शामिल थे। दो मैचों में एक विकेट लिया था। लेकिन डेथ ओवरों में उन्होंने कुछ पिन-पॉइंट यॉर्कर डालकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। मुकेश कुमार भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं।

मुकेश कुमार ने कहा -वह बिहार के गोपालगंज जिले के छोटे से गांव काकड़कुंड से आते हैं। वहीं से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। कहा- गांव से निकलकर भारतीय टीम तक का सफर आसान नहीं था, लेकिन लगातार मेहनत और आत्मविश्वास से यह संभव हुआ। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी मेहनत करता है, वह एक दिन जरूर टीम इंडिया तक पहुंच सकता है।

आकाशदीप ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास…

इंग्लैड में 10 विकेट लेने पर खुशी मनाते आकाश दीप।

इंग्लैड में 10 विकेट लेने पर खुशी मनाते आकाश दीप।

आकाशदीप ने इंग्लैंड में 187 रन देकर 10 विकेट लिए। रविवार यानी 3 अगस्त को दूसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को 336 रन से हराकर एजबेस्टन में 58 साल पुराने मिथक को तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की। आकाशदीप की धारदार इन-कटर के सामने जो रूट, बेन डकेट, ओली पोप और हैरी ब्रुक जैसे खिलाड़ी भी चकमा खा गए।

बता दें कि, आकाशदीप ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड खिलाफ ही डेब्यू किया था। 23 फरवरी को रांची में खेले गए चौथे टेस्ट की पहली पारी के पहले ही सेशन में 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को आउट किया था।

10 विकेट लेने का आकाशदीप ने टीम इंडिया के साथ जश्न मनाया।

10 विकेट लेने का आकाशदीप ने टीम इंडिया के साथ जश्न मनाया।

इस तरह से आकाशदीप ने मैच में बनाई जगह

आकाशदीप को पहले मैच में प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला था, लेकिन बुमराह की गैरहाजिरी में उन्होंने दोनों पारियों में बेहतरीन गेंदबाजी की। पहली पारी में आकाशदीप ने 88 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, दूसरी पारी में इन्होंने 99 रन देकर 6 विकेट लिए। आकाशदीप ने अपनी सीम मूवमेंट से पूरे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान रखा। नई गेंद से उन्होंने दोनों पारियों में भारतीय टीम को ब्रेक-थ्रू दिलाए।

बिहार के सासाराम से टीम इंडिया तक का सफर

आकाशदीप का जन्म 15 दिसंबर 1996 को बिहार के देहरी, सासाराम में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट को अपना सपना बनाया, लेकिन इस राह में उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। जब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन निलंबित था, तब उनके पास कोई मंच नहीं था। पड़ोसियों तक ने अपने बच्चों को आकाश से दूर रहने की सलाह दी थी, ताकि उनके बच्चे पढ़ाई छोड़ क्रिकेट की राह पर न चले जाएं।

गांव वाले घर में मौजूद आकाशदीप की सारी शील्ड, कप और ट्रॉफी।

गांव वाले घर में मौजूद आकाशदीप की सारी शील्ड, कप और ट्रॉफी।

पिता चाहते थे, बेटा सरकारी नौकरी करे

आकाशदीप के पिता स्व. रामजी सिंह शारीरिक शिक्षक थे, जबकि माता लड्डूमा देवी गृहिणी हैं। उनका परिवार गांव में खेती-बाड़ी करता है। उनके पिता रामजी सिंह चाहते थे कि बेटा सरकारी नौकरी करे। उन्होंने आकाश को चपरासी या कॉन्स्टेबल बनने की सलाह दी थी। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। आकाश अक्सर छिप-छिपकर क्रिकेट खेला करते थे।

साल 2015 में लकवा मारने के कारण पिता और बड़े भाई की 6 महीने के अंदर मौत के बाद आकाश परिवार के कमाने वाले एकमात्र सदस्य बचे। आकाश इन कठिन परिस्थितियों में 3 साल तक क्रिकेट से दूर रहे थे। लेकिन बाद में घर चलाने के लिए उन्होंने क्रिकेट की ही मदद ली थी।

बंगाल में घर चलाने के लिए क्रिकेट को बनाया पेशा

शुरुआत में आकाश अपनी बहन के साथ दिल्ली चले गए थे। यहां से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। फिर बंगाल में क्लब क्रिकेट खेला। बाद में घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व भी किया।

घर खर्च के लिए देते थे 25 हजार

घर का खर्च चलाने के लिए आकाशदीप अपने एक दोस्त की मदद से दुर्गापुर में एक क्रिकेट क्लब से जुड़े। वहीं, टेनिस बॉल क्रिकेट खेलकर उन्होंने हर दिन 800 रुपए तक कमाए और महीने के करीब 25 हजार रुपए परिवार को भेजते थे। बाद में वे कोलकाता चले आए और CAB लीग में यूनाइटेड क्लब से खेले।

उनकी लंबाई और गेंदबाजी की धार को देखकर कोच ने उन्हें तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया। आकाशदीप को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर बैन की वजह से बंगाल जाना पड़ा था।

————————-

ये खबर भी पढ़िए…

यूपी में क्रिकेटर यश दयाल पर रेप की FIR : युवती बोली- शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण किया

IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर सोमवार की देर शाम रेप की FIR दर्ज हो गई। गाजियाबाद की युवती ने उन पर शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पीड़ित ने 21 जून को सीएम योगी से शिकायत की थी। गाजियाबाद पुलिस ने एक हफ्ते पहले युवती के बयान दर्ज किए। हालांकि क्रिकेटर यश दयाल ने अभी तक अपना बयान नहीं रिकॉर्ड कराया है। (पूरी खबर पढ़िए)

Source link

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Previous Article Vladimir Putin India Visit Update; PM Modi Russia | Trump Tariff | NSA डोभाल ने पुतिन से मॉस्को में मुलाकात की: कहा- भारत और रूस का रिश्ता बहुत खास; पुतिन इस साल भारत आएंगे Vladimir Putin India Visit Update; PM Modi Russia | Trump Tariff | NSA डोभाल ने पुतिन से मॉस्को में मुलाकात की: कहा- भारत और रूस का रिश्ता बहुत खास; पुतिन इस साल भारत आएंगे
Next Article Elnaz Norouzi refuses to be a part of BiggBoss 19 | एलनाज नौरोजी ने Bigg Boss 19 का ऑफर किया रिजेक्ट: सलमान खान के शो में शामिल होने के लिए मिल रहे थे 6 करोड़ रुपए Elnaz Norouzi refuses to be a part of BiggBoss 19 | एलनाज नौरोजी ने Bigg Boss 19 का ऑफर किया रिजेक्ट: सलमान खान के शो में शामिल होने के लिए मिल रहे थे 6 करोड़ रुपए
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Epaper
  • LIVE NOW
  • टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • क्रिकेटक्रिकेटक्रिकेट
  • एस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजी
  • विदेशविदेशविदेश
  • VB OriginalsVB OriginalsVB Originals
  • खेलखेलखेल
  • जीवन शैलीजीवन शैलीजीवन शैली
  • जॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशन
  • टेक-ऑटोटेक-ऑटोटेक-ऑटो
  • देशदेशदेश
  • बिज़नसबिज़नसबिज़नस
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Reading: Akashdeep and Mukesh Kumar reached Gorakhpur | आकाशदीप बोले- इंग्लैंड में 10 विकेट लेना यादगार पल: क्रिकेटर मुकेश के साथ गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन; गायों को चारा खिलाया – Gorakhpur News
Action by Pratapgarh police, 11 arrested | प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 11 गिरफ्तार: बिना हेलमेट और तेज रफ्तार से कर रहे थे स्टंट, 8 बाइक जब्त – pratapgarh (Rajasthan) News
राज्य-शहर

Action by Pratapgarh police, 11 arrested | प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 11 गिरफ्तार: बिना हेलमेट और तेज रफ्तार से कर रहे थे स्टंट, 8 बाइक जब्त – pratapgarh (Rajasthan) News

By admin
1 year ago
Indian startup creates largest 3D-printed rocket engine | भारतीय स्टार्टअप ने सबसे बड़ा 3D-प्रिंटेड रॉकेट इंजन बनाया: 72 घंटे में तैयार किया, चेन्नई की कंपनी अग्निकुल को अमेरिका में पेटेंट मिला
टेक-ऑटो

Attack on military base in Georgia state in America | अमेरिका में जॉर्जिया राज्य के मिलिट्री बेस पर हमला: हमलावर ने 5 सैनिकों को गोली मारी; हमले वाली जगह सीज की गई
टॉप न्यूज़

Attack on military base in Georgia state in America | अमेरिका में जॉर्जिया राज्य के मिलिट्री बेस पर हमला: हमलावर ने 5 सैनिकों को गोली मारी; हमले वाली जगह सीज की गई

By admin
1 year ago

You Might Also Like

New Zealand’s third biggest win in Test history dainik bhaskar | न्यूजीलैंड की टेस्ट इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी जीत: जिम्बाब्वे को पारी और 359 रन से हराया; डेवोन कॉन्वे प्लेयर ऑफ द मैच बने

Cricketer AkashDeep bought a Fortuner in Lucknow | क्रिकेटर आकाशदीप ने लखनऊ में खरीदी फॉर्च्यूनर: लिखा- ड्रीम्स डिलीवर्ड, कैंसर पीड़ित बहन और परिवार के साथ खिंचवाई फोटो – Lucknow News
खेल

Cricketer AkashDeep bought a Fortuner in Lucknow | क्रिकेटर आकाशदीप ने लखनऊ में खरीदी फॉर्च्यूनर: लिखा- ड्रीम्स डिलीवर्ड, कैंसर पीड़ित बहन और परिवार के साथ खिंचवाई फोटो – Lucknow News

1 year ago
CSK IPL MS dhoni Sanju Samson | CSK बड़े बदलाव की तैयारी में, कई प्लेयर्स रिलीज होंगे: नीलामी में 40 करोड़ के पर्स के साथ उतर सकती हैं; धोनी खेल सकते हैं
खेल

CSK IPL MS dhoni Sanju Samson | CSK बड़े बदलाव की तैयारी में, कई प्लेयर्स रिलीज होंगे: नीलामी में 40 करोड़ के पर्स के साथ उतर सकती हैं; धोनी खेल सकते हैं

1 year ago
Sanju Samson IPL 2026 Update; Rajasthan Royals | CSK KKR DC | रविचंद्रन अश्विन चेन्नई से अलग हो सकते हैं: संजू की राजस्थान से ट्रेड या रिलीज की मांग; CSK, KKR दिखा रही हैं रुचि
खेल

Sanju Samson IPL 2026 Update; Rajasthan Royals | CSK KKR DC | रविचंद्रन अश्विन चेन्नई से अलग हो सकते हैं: संजू की राजस्थान से ट्रेड या रिलीज की मांग; CSK, KKR दिखा रही हैं रुचि

1 year ago
Welcome Back! to Vande Bharat News

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?