Pak Army Chief Munir will visit America this week | पाक आर्मी चीफ मुनीर इस हफ्ते अमेरिका जाएंगे: दो महीने में दूसरा वॉशिंगटन दौरा; राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात संभव

admin
4 Min Read


2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर इस हफ्ते अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। वह CENTCOM (सेंट्रल कमांड) के नए प्रमुख की नियुक्ति समारोह में शामिल होंगे। यह दो महीने में उनकी अमेरिका की दूसरी यात्रा होगी।

इससे पहले वे 14 जून को वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के जश्न में शामिल हुए थे। इसके अलावा मुनीर ने राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में दो घंटे की लंच मीटिंग की थी।

यह बैठक बंद कमरे में हुई थी। यह पहली बार था जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ की मेजबानी की।

मुनीर ने ट्रम्प को मई में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का क्रेडिट दिया था। साथ ही ट्रम्प को नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है।

दोनों ने व्हाइट हाउस के कैबिनेट रूम में साथ लंच किया था।

दोनों ने व्हाइट हाउस के कैबिनेट रूम में साथ लंच किया था।

CENTCOM के पूर्व प्रमुख को पाकिस्तान ने सैन्य सम्मान से नवाजा

पाकिस्तान ने अमेरिका के सेंट्रल कमांड प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला को देश के सबसे बड़े सैन्य सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से नवाजा है। यह सम्मान पिछले महीने इस्लामाबाद में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दिया गया।

जनरल कुरिल्ला को यह सम्मान क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देने और पाकिस्तान-अमेरिका सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया।

जनरल कुरिल्ला ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी और सेना प्रमुख असीम मुनीर से मुलाकातें कीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सम्मान के जरिए पाकिस्तान, अमेरिका के लिए अपनी वफादारी जाहिर कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सम्मान के जरिए पाकिस्तान, अमेरिका के लिए अपनी वफादारी जाहिर कर रहा है।

कुरिल्ला बोले थे- भारत-पाक दोनों से रिश्ते रखने होंगे

जनरल कुरिल्ला ने पिछले महीने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूत सहयोगी बताया था। तब उन्होंने कहा था कि अमेरिका को पाकिस्तान और भारत दोनों से रिश्ते रखने होंगे। ये बाइनरी स्विच नहीं है कि एक से रिश्ता रखेंगे तो दूसरे से नहीं रख सकते। हमे रिश्तों के फायदों को देखना चाहिए।

इसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुआ आतंकी हमला सीमा पार आतंकवाद का हालिया उदाहरण है।

क्रिप्टो बिजनेस की कमान संभालेंगे आर्मी चीफ मुनीर

आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर संभालेंगे। ट्रम्प ने मुनीर के साथ डिनर डिप्लोमेसी के तहत क्रिप्टो डील को फाइनल की है।

पाक क्रिप्टो काउंसिल ने पाकिस्तान के 17,000 करोड़ रुपए के क्रिप्टो बिजनेस का ट्रम्प परिवार के दबदबे वाली वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल से करार किया है। पाक सरकार ने क्रिप्टो बिजनेस के अनुकूल नीतियों में बदलाव भी शुरू कर दिए हैं।

भारत से संघर्ष के बाद आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को पिछले मई में प्रमोट करके फील्ड मार्शल बनाया गया है। फील्ड मार्शल पाकिस्तान सेना में सर्वोच्च पद है। मुनीर का ये प्रमोशन भारत के खिलाफ ऑपरेशन बुनयान-उम-मार्सूस के दौरान आर्मी को लीड करने की वजह से किया गया।

इससे पहले 1959 में अयूब खान ने पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन करने के बाद खुद को पहला फील्ड मार्शल घोषित किया था।



Source link

Share This Article
Leave a Comment