Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeदेशहरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग: मॉक पोलिंग हो रही,...

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग: मॉक पोलिंग हो रही, थोड़ी देर में मतदान शुरू होगा; 1031 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे – Haryana News


कैथल में गुहला के रसूलपुर गांव के बूथ नंबर 156 में मॉक पोल के दौरान ईवीएम मशीन की जांच करते कर्मचारी।

हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। प्रदेश में कुल वोटर 2.03 करोड़ हैं। इनमें 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं।

.

इस चुनाव में 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिसमें 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार हैं। राज्य में पहली बार 5 बड़े राजनीतिक कांग्रेस और भाजपा के अलावा जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आम आदमी पार्टी (AAP) चुनावी मैदान में है।

भाजपा और AAP को छोड़कर अन्य सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने CPI-M के साथ एक सीट पर गठबंधन किया है। वहीं जजपा, सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (ASP) और इनेलो, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

BJP के लिए हैट्रिक, कांग्रेस के लिए वापसी की चुनौती…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular