Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeपंजाबपंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू: खन्ना मंडी से शुरूआत,...

पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू: खन्ना मंडी से शुरूआत, डीसी ने हाथ जोड़ किया किसानों का स्वागत – Khanna News



खन्ना मंडी में धान की खरीद शुरू कराते अधिकारी।

पंजाब में धान की सरकारी खरीद हड़ताल के चलते 1 अक्टूबर से रुकी हुई थी। आज चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की आढ़तियों संग हुई मीटिंग के बाद हड़ताल समाप्त हो गई। धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना से इसकी शुरूआत की गई।

.

लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल उद्घाटन करने आए। डीसी ने हाथ जोड़ किसानों का स्वागत किया और पहली ढेरी की बोली लगाने के बाद किसान का मुंह मीठा कराया।

प्रबंध मुकम्मल हैं, कोई परेशानी नहीं आने देंगे

डीसी जोरवाल ने कहा कि सरकार ने धान की खरीद के प्रबंध पूरे कर लिए हैं और किसानों को मंडियों में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में बिजली, पानी आदि सहित शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और मंडियों के मुख्य द्वारों पर भी धान की नमी जांचने के लिए मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

डीसी जितेंद्र जोरवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार वे जिला लुधियाना की अनाज मंडियों का दौरा करेंगे और वहां चल रही धान खरीद व्यवस्था की जांच करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ने अनाज मंडियों में धान की खरीद के लिए बहुत अच्छे प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में धान लाने वाले किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की भी अपील की ताकि तुरंत खरीद की जा सके।

प्रधान रोशा ने सीएम भगवंत मान का आभार जताया

वहीं, इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन खन्ना के प्रधान हरबंस सिंह रोशा ने सीएम भगवंत मान का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने किसानों, आढ़तियों तथा शेलर मालिकों की समस्याओं को देखते हुए लगातार मीटिंगें करके जो फैसले लिए हैं वो सराहनीय हैं। आढ़तियों को भरोसा दिलाया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा उनकी फ्रीज की गई आढ़त की रकम दिलाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी।

अगर केंद्र सरकार ने पैसे नहीं दिए तो पंजाब सरकार इसकी भरपाई करेगी। रोशा ने कहा कि किसानों का दाना दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि खन्ना मंडी में पहली ढेरी बदीनपुर के किसान की बिकी। पनग्रेन की तरफ से सरकारी रेट 2320 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोली लगाकर फसल खरीदी गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular