Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरभोपाल पर पड़ी नशे की नजर...: 1814 करोड़ रुपए के एमडी...

भोपाल पर पड़ी नशे की नजर…: 1814 करोड़ रुपए के एमडी ड्रग्स की जांच एनसीबी करेगी, भोपाल के आरोपी ने डील के ​लिए अलग फ्लैट लिया था – Bhopal News



बगरोदा इंडस्ट्रियल एरिया की बंद फैक्ट्री में पकड़े गए 1814 करोड़ के मेफेड्रोन (एमडी) मामले की जांच अब नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दिल्ली करेगा। एनसीबी सोमवार को मंदसौर निवासी आरोपी हरीश आंजना को दिल्ली ले गई। इससे पहले रविवार को नासिक निवासी

.

1. फ्लैट देने वाली मकान मालिक पर केस दर्ज अमित ने कटारा हिल्स में किराए पर फ्लैट लिया था। यहां सिर्फ सप्लायर से डील होती थी। पुलिस ने मालिक साध्वी श्रीवास्तव पर केस दर्ज किया है।

2. अमित का परिवार गायब, घर पर ताला… अमित का परिवार लापता है। जहां परिवार रहता था, उस फ्लैट पर ताला है। पत्नी निजी स्कूल में टीचर है। पत्नी व दोनों बच्चों के मोबाइल फोन बंद हैं।

3. भेल के रिटायर्ड मैनेजर को थी पूरी जानकारी भेल के रिटायर्ड मैनेजर एसके सिंह गिरफ्तार। उसने 60 हजार रु. महीने पर फैक्ट्री किराए पर दी थी। माना जा रहा है कि उसे यहां ड्रग्स बनने की जानकारी थी।

4. फैक्ट्री की जमीन की लीज निरस्त होगी फर्नीचर के नाम पर ड्रग्स फैक्ट्री चल रही थी। एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक विशाल सिंह चौहान के मुताबिक, अब इसकी लीज निरस्त होगी।

हर फैक्ट्री चेक करेगी भोपाल पुलिस… सोमवार को इस बारे में बैठक हुई। फैक्ट्रियों में कैमिकल की जानकारी जुटाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular