Stock Market Sensex Nifty BSE NSE Updates | IT Banking Realty Share Price | सेंसेक्स 324 अंक चढ़कर 81,425 पर बंद: निफ्टी में भी 105 अंक की बढ़त रही; IT, PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही

5 Min Read


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Sensex Nifty BSE NSE Updates | IT Banking Realty Share Price

मुंबई22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है। 9 सितंबर को इन्होंने ₹2,050 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदा है। - Dainik Bhaskar

शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है। 9 सितंबर को इन्होंने ₹2,050 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदा है।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 10 सितंबर को सेंसेक्स 324 अंक चढ़कर 81,425 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 105 अंक की तेजी रही, ये 24,973 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट रही। BEL का शेयर आज 4.50% चढ़ा। वहीं, HCL टेक समेत कुल 8 शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी रही। महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयर्स 2.5% गिरकर बंद हुए।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट रही। NSE के IT, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 2% की तेजी रही। ऑटो और मीडिया इंडेक्स में 1.3% तक की गिरावट रही।

मार्केट का हाल; 10 सितंबर 2025

इंडेक्स करंट वैल्यू चेंज चेंज %
सेंसेक्स 81,425 +324 +0.40%
निफ्टी 24,973 +105 +0.42%
BSE मिड कैप 46,080 +382 +0.84%
BSE स्मॉल कैप 53,406 +381 +0.72%

निफ्टी टॉप गेनर

शेयर करंट प्राइस (₹) कितना बढ़ा (₹) चेंज %
BEL ₹389 ₹17 4.58 %
विप्रो ₹256 ₹7 2.63 %
HCL टेक ₹1,464 ₹37 2.60 %

निफ्टी टॉप लूजर

शेयर करंट प्राइस (₹) कितना घटा (₹) चेंज %
महिंद्रा ₹3,609 ₹87 2.36 %
बजाज ऑटो ₹9,233 ₹151 1.60 %
मारुति ₹15,134 ₹231 1.50 %

सोर्स: BSE

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.87% चढ़कर 43,838 पर और कोरिया का कोस्पी 1.67% % चढ़कर 3,315 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.01% ऊपर 26,200 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13% ऊपर 3,812 पर बंद हुआ।
  • 9 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.43% ऊपर 45,711 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.37% और S&P 500 में 0.27% की तेजी रही।

9 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने ₹2,050 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 9 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 2,050.46 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 83.08 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

कल 314 अंक चढ़ा था बाजार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 9 सितंबर को सेंसेक्स 314 अंक चढ़कर 81,101 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 95 अंक की बढ़त रही, ये 24,869 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट रही। इंफोसिस का शेयर आज 5% चढ़कर बंद हुआ। अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS के शेयरों में 1%-3% तक की तेजी रही। ट्रेंट और जोमैटो के शेयर 1.5% नीचे बंद हुए।

निफ्टी के 50 में 33 शेयरों में तेजी और 17 में गिरावट रही। NSE का IT इंडेक्स में 2.76% ऊपर बंद हुआ। मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर भी तेजी रही। ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी गिरकर बंद हुए।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

शेयर बाजार में 10 सितंबर को हाई-मोमेंटम मूव्स की उम्मीद: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

शेयर बाजार में कल से शुरू होने वाले हफ्ते में 10 सितंबर (±1 दिन) को हाई-मोमेंटम मूव्स दिख सकते हैं। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह ने अपनी वीकली मार्केट रिपोर्ट में इसकी संभावना जताई है।

इसके अलावा महंगाई दर के आंकड़े, ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।

पढ़ें पूरी एनालिसिस…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment