Rohtak Haryana win North Zone Badminton Championship Himachal Pradesh Una Haryana | हरियाणा के नाम नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब: महिला-पुरुष टीम ने दिल्ली को 3-0 से हराया, ऊना में 8 से 11 सितंबर तक चली चैंपियनशिप – Rohtak News

2 Min Read

[ad_1]

हरियाणा की विजेता बैडमिंटन टीम के साथ हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में चल रही नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला और पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली को 3-0 से मात दी।

.

विजेता टीम को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव अजय सिंघानिया ने बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप 8 से 11 सितंबर तक ऊना में आयोजित हो रही है। अब तक 3 इवेंट पूरे हो चुके हैं।

इस प्रतियोगिता में 7 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। महिला और पुरुष वर्ग टीम इवेंट में हरियाणा ने शानदार खेल दिखाकर खिताब जीत लिया।

हरियाणा की विजेता टीम के साथ अजय सिंघानिया।

हरियाणा की विजेता टीम के साथ अजय सिंघानिया।

पुरुष व महिला टीम में ये रहे शामिल अजय सिंघानिया ने बताया कि हरियाणा की पुरुष टीम में गगन, ⁠मनराज सिंह, ⁠गौतम अरोड़ा, ⁠मानव चौधरी, ⁠भारत राघव, ⁠आर्यन सप्पिया, ⁠मयंक राणा, आर्यन हुड्डा, पंकज और दिशांत अहलावत शामिल रहे। वहीं, महिला टीम में उन्नति हुड्डा, अनमोल खरब, देविका सिहाग, गरिमा कुंडू, सानवी अनेजा, अपूर्वा, साक्षी गहलावत, इशू मलिक, तन्नू मलिक व रिद्धि कौर शामिल हैं। हरियाणा टीम के कोच रवि सिंगला हैं।

3 साल से नेशनल महिला सिंगल का हरियाणा के नाम खिताब अजय सिंघानिया ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार नेशनल वीमेन सिंगल का खिताब हरियाणा के नाम रहा है। इसके अलावा पिछले साल नेशनल चैंपियनशिप और नेशनल गेम्स में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की महिला बैडमिंटन टीम पहले स्थान पर रही। आगे भी हरियाणा की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment