आक्रोशित लोगों को समझाते सीओ सिटी प्रवीण मलिक एवं अन्य पुलिस के अधिकारी
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की पॉश कॉलोनी राधा ऑर्चिड में रहने वाले नगर निगम के एक अधिकारी पर नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी होने पर कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं आक्रोशित हो गई और उन्होंने कॉलोनी में ही रह र
.
राधा आर्किड कॉलोनी का मामला
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में दिल्ली मसानी लिंक रोड पर स्थित है राधा आर्किड कॉलोनी। शहर की इस पॉश कॉलोनी में मेयर सहित कई नामचीन व्यापारी भी रहते हैं। इसी कॉलोनी में रहने वाली कुछ बच्चियां पार्क में खेल रही थीं। इसी दौरान नगर निगम के निर्माण विभाग में तैनात अधिशाषी अभियंता वहां पहुंचे और उनको प्रलोभन देने लगे।
इसी कॉलोनी में मेयर के फ्लैट में आरोपी किराए के घर पर रहता था
नाबालिग से की छेड़छाड़
पार्क में खेल रही अन्य बच्चियां वहां से आ गईं जबकि एक बच्ची वहां रह गई। इसी का फायदा उठाते हुए मोतिहारी बिहार के रहने वाले मोद नारायण झा ने उस बालिका के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। आरोपी की गलत मंशा को देख बालिका मौके से भागकर घर पहुंची और उसने पार्क की घटना की जानकारी परिवार को दी। बच्ची के साथ हुई छेड़खानी की घटना सुनकर परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने कॉलोनी के अन्य लोगों को इस बारे में बताया।

पीड़िता ने जब आरोपी मोद नारायण की हरकतों के बारे में परिजनों को बताया तो वह आक्रोशित हो गए
कॉलोनी की महिलाओं ने मेयर के घर पर किया हंगामा
मामले की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के लोग आक्रोशित हो गए। जिसके बाद महिलाएं एकत्रित हो कर मेयर विनोद अग्रवाल के कॉलोनी में ही स्थित घर पर पहुंच गई। जहां उन्होंने इसकी शिकायत मेयर विनोद अग्रवाल से की। जिसके बाद मेयर ने कहा कि वह इस बारे में पुलिस से बात करें। जिससे महिला आक्रोशित हो गई और उन्होंने मेयर के घर पर हंगामा शुरू कर दिया।

कॉलोनी की महिलाएं इस कदर आक्रोशित थीं कि उन्होंने मेयर के घर जमकर हंगामा किया
आक्रोशित महिलाओं ने की सड़क जाम
कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं इस घटना से इस कदर आक्रोशित हुईं कि उन्होंने कॉलोनी का गेट बंद कर दिया और दिल्ली मसानी लिंक रोड पर जाम लगा दिया। यहां वह मेयर के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं ने जमकर मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाए। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां उनकी आक्रोशित महिलाओं से हल्की फुल्की झड़प भी हुई।

दिल्ली मसानी लिंक रोड पर जाम लगाती आक्रोशित महिलाएं

महिलाओं ने काफी देर तक पुलिस को कॉलोनी में घुसने नहीं दिया

कॉलोनी के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
करीब एक घंटे तक चले हंगामा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाया और उसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई। इससे पहले कॉलोनी वासियों ने आरोपी के साथ मारपीट भी की। इस घटना से पीड़ित का परिवार इस कदर आहत हुआ कि उन्होंने कुछ भी बात करने से इंकार कर दिया और पुलिस कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद थाना पहुंचे कॉलोनी के अध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तहरीर लेकर मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा। बताया गया कि आरोपी अपने को योगाचार्य भी बताता था।