Breaking News Headlines US China Pakistan putin Russia Ukraine Sri Lanka Australia | वर्ल्ड अपडेट्स: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में क्रिकेट मैच के दौरान ब्लास्ट; 1 की मौत, कई घायल

18 Min Read

[ad_1]

5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को क्रिकेट मैच के दौरान बड़ा धमाका हुआ। यह घटना बाजौर जिले की खार तहसील के कौसर क्रिकेट ग्राउंड में हुई।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, धमाका IED से किया गया और यह एक टारगेटेड अटैक था। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने एक पुलिस स्टेशन पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। अब तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

गाजा सिटी में इजराइली सेना ने पर्चे गिराए, लोगों से शहर खाली करने का कहा

इजराइली सेना (IDF) ने शनिवार को गाजा सिटी के ऊपर से पर्चे गिराकर लोगों से शहर खाली करने के लिए कहा है। साथ ही उनसे दक्षिणी गाजा के मानवीय शिविरों में जाने की हिदायत दी है।

IDF ने गाजा सिटी को हमास का गढ़ और कॉम्बैट जोन घोषित किया है। इजराइल ने कहा है कि मानवीय क्षेत्र में अस्थायी अस्पताल, खाना-पानी और टेंट उपलब्ध कराए जाएंगे।

IDF का दावा है कि लोग सुरक्षित रास्ते से गाड़ियों में जा सकते हैं।

हालांकि, UN और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने कहा कि यह जोन सिर्फ इजराइल की तरफ से घोषित है, इसमें उनकी कोई भागीदारी नहीं है। इन संस्थाओं ने चेतावनी दी है कि लाखों लोगों के पलायन से मानवीय संकट और बढ़ेगा।

पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ से 50 की मौत, 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 23 अगस्त से आई बाढ़ में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यहां तीन नदियां रावी, चिनाब और सतलुज उफान पर हैं। इससे अब तक 3900 गांव पानी में डूब गए हैं और हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।

पाकिस्तान के पंजाब आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के महानिदेशक इरफान अली कथिया ने बताया कि अब तक 18.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि 1.34 लाख जानवर भी बचाए गए हैं। मृतकों के परिवारों को 10 लाख पाकिस्तानी रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले सियालकोट और गुजरात हैं। पानी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है, हालांकि सतलुज और कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटे में पानी कम हुआ है।

बाढ़ और बारिश से रेलवे ट्रैक डूब जाने के कारण 5 रेल रूट्स पर ट्रेन सेवाएं ठप हो गई हैं। वहीं, बिजली कंपनियों को भी भारी नुकसान हुआ है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश से उठा एक लो-प्रेशर सिस्टम राजस्थान और सिंध की ओर बढ़ रहा है, जिससे पंजाब, सिंध और इस्लामाबाद में अगले दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

जून से अब तक पंजाब में 209 मौतें दर्ज की गई हैं और 2,000 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं।

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से बात की; यूक्रेन जंग के जल्द समाधान पर चर्चा हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन जंग को जल्द खत्म करने के प्रयासों पर चर्चा की।

मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी और यूक्रेन युद्ध को जल्द खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा की।

वहीं मैक्रों ने बताया कि उन्होंने मोदी को पेरिस में पिछले हफ्ते यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और सहयोगी देशों के साथ हुई बैठक के नतीजों की जानकारी दी। मोदी की यह एक महीने में राष्ट्रपति मैक्रों से तीसरी बातचीत थी।

पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी, जिसमें मैक्रों भी शामिल थे।

तालिबान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा रद्द, पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी

तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की इस महीने भारत आने की योजना रद्द हो गई। इसके पीछे की वजह है संयुक्त राष्ट्र (UN) के यात्रा प्रतिबंध, जिनमें छूट नहीं मिल सकी।

अगर यह यात्रा होती, तो 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद काबुल से किसी मंत्री की भारत की पहली यात्रा होती। संयुक्त राष्ट्र की 1988 प्रतिबंध समिति तालिबान नेताओं पर यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति जब्ती और हथियारों पर रोक की निगरानी करती है। इसका अध्यक्ष वर्तमान में पाकिस्तान है,

पाकिस्तान ने मुत्तकी को छूट देने से इनकार किया। इस समिति में सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य शामिल हैं, और अगर एक भी सदस्य आपत्ति जताए, तो छूट नहीं मिलती। पिछले महीने मुत्तकी की पाकिस्तान यात्रा भी अमेरिका की आपत्ति के कारण रद्द हुई थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘अफगानिस्तान के लोगों से हमारे पुराने रिश्ते हैं। हम उनके सपनों और विकास की जरूरतों का साथ देते हैं। अफगान अधिकारियों से हमारी बातचीत चल रही है।’

यह यात्रा मई में मुत्तकी और विदेश मंत्री एस जयशंकर की फोन कॉल का फॉलो-अप थी। यह दोनों तरफ का पहला हाई-लेवल संपर्क था। जनवरी में दुबई में विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुत्तकी की मुलाकात भी हुई थी।

अप्रैल में पहलगाम हमले की तालिबान ने निंदा की थी। 1 सितंबर को जयशंकर और मुत्तकी की फिर फोन पर बात हुई, जब भारत ने कुनार भूकंप पीड़ितों को राहत भेजी थी।

बांग्लादेश में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर दरगाह पर हमला, म्यूजिक प्रोग्राम कराने को लेकर हुआ विवाद

बांग्लादेश के राजशाही जिले में शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर खानकाह शरीफ दरगाह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

दरगाह के पीर अजीजुर रहमान भंडारी के मुताबिक विवाद बंगाली लोक गीतों का प्रोग्राम करवाने की वजह से हुआ है। 150 से अधिक लोग अचानक आए और दरगाह पर ईंट और पत्थर फेंकने लगे।

पीर ने कहा कि हमले के वक्त पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन उन्होंने हमारी मदद नहीं की। मामले में पुलिस का कहना है कि भीड़ अचानक बढ़ गई। इसलिए वह कार्रवाई नहीं कर पाए।

भंडारी ने इस हमले के लिए बीएनपी नेता गोलाम मुस्तफा और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया है। हालांकि गोलाफ मुस्तफा ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

हमास ने 2 इजराइली कैदियों का वीडियो जारी किया , कैदी बोला- मुझे मौत का डर

हमास ने शुक्रवार को 2 इजराइली कैदियों का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक कैदी की पहचान गिल्बोआ-दलाल के रूप में हुई है। दलाल ने वीडियो में कहा,‘मुझे डर है कि यहां मेरी मौत हो सकती है।’

इजराइली पीएम नेतन्याहू ने इस वीडियो को उन्हें बदनाम करने की साजिश बताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो के जरिए हमास इजरायलियों के दिमाग से खेलने की कोशिश कर रहा है। यह युद्ध तभी खत्म होगा जब हमास हमारे लोगों को छोड़गा।

हमास के पास अभी इजराइल के 48 बंधक है। इनमें से 20 लोगों के जिंदा होने की संभावना है। हमास ने अक्टूबर 2023 में इजराइल पर हमला किया था। जिसमें 1200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बनाया गया था।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने रक्षा विभाग का नाम बदल कर ‘डिपार्टमेंट ऑफ वॉर’ किया, कहा- सेना की ताकत को दिखाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को रक्षा विभाग का नाम बदल कर ‘डिपार्टमेंट ऑफ वॉर’ कर दिया। ट्रम्प ने कहा कि यह नाम जीत की सोच को दिखाता है। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इस बदलाव का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि यह सेना को और ताकतवर दिखाएगा। हमारी सेना केवल रक्षा नहीं करती है, हमला भी करती है। इस नए आदेश के बाद रक्षा सचिव को डिफेंस सेक्रेटरी के नाम से जाना जाएगा।

यह फैसला अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की मंजूरी के बाद आधिकारिक तौर पर लागू होगा। इसके लिए रिपब्लिकन सांसदों ने संसद में विधेयक पेश किए हैं।

सेकेंड वर्ल्ड वॉर तक रक्षा विभाग का नाम डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ही था। 1949 में राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने सेना का दोबारा गठन किया और शांति की भावना को दिखाने के लिए इसका नाम रक्षा विभाग कर दिया था।

अमेरिकी नागरिक को गलत तरीके से बंधक बनाने वाले देशों पर कार्रवाई करेगी ट्रम्प सरकार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक एक्सक्लूजिव ऑडर पर साइन किया है। इसके तहत अमेरिका के नागरिकों को गलत तरीके से बंधक बनाने वाले देशों पर कार्रवाई की जाएगी। इनमें चीन ईरान और अफगानिस्तान शामिल हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को गलत तरीके से गिरफ्तार करने वाले देशों पर आर्थिक, वीजा और विदेशी सहायता से जुडे़ प्रतिबंध लगाए जाएंगे। अमेरिकियों को इन देशों का पासपोर्ट भी नहीं दिया जाएगा।

​​​​​रुबियो ने कहा कि, ‘अमेरिकियों को सौदेबाजी के लिए इस्तेमाल करने वाले देशों को भारी कीमत चुकानी होगी।’ इससे पहले 2022 में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे नेशनल इमरजेंसी बता चुके हैं।

UN महासभा के सत्र में हिस्सा लेने अमेरिका नहीं जाएंगे मोदी, जयशंकर कर सकते हैं भारत का प्रतिनिधित्व

पीएम मोदी सितंबर के अंत में होने वाली यूनाइटेड नेशन महासभा की बैठक के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे, उनकी जगह एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व सकते हैं

महासभा के लिए जारी की गई वक्ताओं की अनंतिम सूची के अनुसार, मोदी UN महासभा के वार्षिक उच्च स्तरीय सत्र में आम बहस को संबोधित नहीं करेंगे।

UN महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर को आरंभ होगा। उच्च स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी, जिसमें ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा, उसके बाद अमेरिका होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 23 सितंबर को प्रतिष्ठित UNGA मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल में यह उनका संयुक्त राष्ट्र सत्र को पहला संबोधन होगा।

भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर 27 सितंबर को सत्र को संबोधित कर सकते हैं। जुलाई में जारी वक्ताओं की पिछली अनंतिम सूची के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को 26 सितंबर को आम बहस को संबोधित करना था।

अमेरिका और भारत के बीच चल रहें टैरिफ तनाव के बीच ये फैसला आया है।

पुतिन बोले- जिनपिंग ने भारत-चीन रिश्तों को हाथी-ड्रैगन डांस कहा, मीडिया ने इसमें रूस के लिए भालू जोड़ दिया

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के एक कार्यक्रम में रूस-भारत-चीन के RIC ग्रुप के रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत और चीन के रिश्तों को “ड्रैगन और हाथी” का डांस बताया था।

उन्होंने मजाक में कहा कि मीडिया ने इसमें भालू को रूस के सिंबल के तौर पर जोड़ दिया। जबकि हमारे (रूस) पूर्वी इलाके में अमूर बाघ है, जो दुनिया का सबसे बड़ा बाघ है।

पुतिन ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि उनका प्रतीक “दो सिर वाला ईगल” पूर्व और पश्चिम देखता है, लेकिन दक्षिण की ओर नहीं देखता। RIC का गठन 1998 में रूस ने किया था ताकि ये तीनों देश मिलकर ग्लोबल मुद्दों पर काम करें और ब्रिक्स जैसे गठबंधनों को मजबूत करें।

हाथी ताकत तो ड्रैगन सौभाग्य- समृद्धि का प्रतीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में हाथी को ताकत, समझदारी और अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। भगवान गणेश जो बुद्धि और समृद्धि के देवता हैं, उनके साथ भी हाथी जुड़ा है। जैसे हाथी धीरे-धीरे चलता है, लेकिन बहुत ताकतवर होता है और मजबूती से चलता है, वैसे ही भारत धीरे-धीरे दुनिया में अपनी ताकत बढ़ा रहा है।

वहीं, चाइना डेली के मुताबिक, चीन में ड्रैगन को ताकत, सौभाग्य और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। चीनी कहानियों में ड्रैगन एक शक्तिशाली प्राणी है, जो बारिश और समृद्धि लाता है। ड्रैगन चीन की संस्कृति और पहचान का बड़ा हिस्सा है।

विदेश मंत्रालय बोला- भारत ने इंसानियत के लिए पाकिस्तान को बाढ़ की जानकारी दी

भारत ने कहा है कि वह इंसानियत के आधार पर पाकिस्तान को बाढ़ से जुड़ी जानकारी दे रहा है, भले ही सिंधु जल संधि को रोक दिया गया हो। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत इस्लामाबाद में अपने दूतावास के जरिए पाकिस्तान को बाढ़ का डेटा भेज रहा है।

जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हम जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान को बाढ़ की जानकारी दे रहे हैं। यह काम हमारे दूतावास के जरिए हो रहा है। भारत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है, इसलिए हम इंसानियत के नाते यह मदद कर रहे हैं।

भारत ने पिछले महीने भी 25 अगस्त को जम्मू-कश्मीर की तवी नदी में बाढ़ के हालात को देखते हुए मानवीय आधार पर पाकिस्तान को इसकी जानकारी दी थी। यह कदम पूरी तरह से मानवीय सहायता के मकसद से उठाया गया था।

इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को बाढ़ की जानकारी दी था। यह पहला मौका था जब इस तरह की जानकारी हाई कमीशन के जरिए साझा की गई। आमतौर पर, सिंधु जल संधि के तहत बाढ़ से जुड़ी चेतावनी दोनों देशों के वाटर कमिश्रर के बीच शेयर की जाती थी।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे। इनमें सिंधु जल संधि को रोकना भी शामिल था। भारत ने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।

भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता, यह संधि रुकी रहेगी। इसी साल मई में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दोनों देशों में बातचीत लगभग बंद है।

अमेरिका में हुंडई फैक्ट्री पर इमिग्रेशन अधिकारियों का छापा, 450 लोग पकड़े गए

अमेरिका के इमिग्रेशन अधिकारियों ने जॉर्जिया के एल्लाबेल में हुंडई की फैक्ट्री पर छापा मारा और 450 लोगों को पकड़ा। यह कार्रवाई शुक्रवार को हुई। अधिकारियों का कहना है कि यह छापा गलत तरीके से नौकरी देने और अन्य अपराधों की जांच के लिए था।

यह फैक्ट्री सवाना शहर से करीब 48 किमी दूर है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने कहा- हम जॉर्जिया के लोगों के लिए नौकरियां बचाना चाहते हैं, कानून मानने वाली कंपनियों को बराबर मौका देना चाहते हैं और कामगारों का शोषण रोकना चाहते हैं।

हुंडई ने कहा कि वह इस घटना के बारे में जानती है और स्थिति पर नजर रख रही है। कंपनी का कहना है- पकड़े गए लोग हमारे सीधे कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि थर्ड पार्टी के जरिए काम करते हैं।

दक्षिण कोरिया की सरकार ने इस छापे पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अमेरिका से कहा कि उनके नागरिकों के अधिकारों का ध्यान रखा जाए। यह छापा हुंडई और एलजी की एक बैटरी फैक्ट्री पर हुआ था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment