Jolly LLB 3 trailer launch today Kanpur Meerut live update | कानपुर में अक्षय फैंस से बोले- गुटखा मत खाया करो: ठग्गू के लड्‌डू बांटे, गमछा डालकर अरशद वारसी के साथ पहुंचे – Kanpur News

11 Min Read


कानपुर1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
अक्षय कुमार कनपुरिया लुक में नजर आए। वह गले में बड़ा गमछा डाले हुए थे, जबकि अरशद वारसी वकील के लुक में नजर आए। - Dainik Bhaskar

अक्षय कुमार कनपुरिया लुक में नजर आए। वह गले में बड़ा गमछा डाले हुए थे, जबकि अरशद वारसी वकील के लुक में नजर आए।

एक्टर अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के साथ बुधवार को कानपुर पहुंचे। अक्षय ने रेव मॉल में हजारों फैंस के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी-3 का ट्रेलर लॉन्च किया। अक्षय को देखने के लिए फैंस वकील की ड्रेस पहनकर पहुंचे। जबकि, अक्षय खुद कनपुरिया अंदाज में नजर आए। वह गले में बड़ा-सा गमछा डाले थे।

वहीं, अरशद वारसी वकील की ड्रेस में फैंस के बीच पहुंचे। सौरभ शुक्ला फॉर्मल लुक में नजर आए। अक्षय-अरशद ने फैंस के बीच से एंट्री की। फैंस के लव यू-लव यू का शोर सुनकर अक्षय ने कहा- थोड़ा वेट कीजिए। मैं आपके पास आ रहा हूं।

फिर अक्षय कुमार ने कानपुर के फेमस ठग्गू के लड्‌डू खुद फैंस को बांटे। ट्रेलर लॉन्च के बाद उन्होंने फैंस से बात की। कहा- कानपुर आकर अच्छा लगा। अब कानपुर बहुत बदल गया। यहां मेट्रो भी आ गई है।

फैंस से उन्होंने कहा- गुटखा खाना बुरी बात है। जॉली एलएलबी-3 फिल्म की टीम रेव-3 में करीब एक घंटे तक रही। इसके बाद मेरठ के लिए रवाना हो गई। कार्यक्रम में करीब 5000 से ज्यादा फैंस पहुंचे। अक्षय के पहुंचने से पहले फैंस ने बाइक रैली निकाली। फैंस को जॉली स्टाइल का कानपुर का पान भी बांटा गया।

देखें तस्वीरें…

अक्षय कुमार ने फैंस को खुद ठग्गू के लड्‌डू बांटे।

अक्षय कुमार ने फैंस को खुद ठग्गू के लड्‌डू बांटे।

सिनेमाघर को कोर्ट रूम की तरह सजाया गया था। फैंस के बीच से अक्षय ने एंट्री की।

सिनेमाघर को कोर्ट रूम की तरह सजाया गया था। फैंस के बीच से अक्षय ने एंट्री की।

रेव मॉल में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। अक्षय कुमार को देखते ही लव यू अक्षय कहकर चिल्लाने लगे।

रेव मॉल में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। अक्षय कुमार को देखते ही लव यू अक्षय कहकर चिल्लाने लगे।

महिला वकील बोलीं- फिल्म का टॉपिक अच्छा ट्रेलर लांच में पहुंची पायल वकील ने कहा- फिल्म में जो टॉपिक लिया है। वह अच्छा है। समाज में जागरूकता आएगी। अक्षय जब मंच पर पहुंचे तो फैंस के बीच मौजूद कुछ लड़कियां अक्षय का नाम लेकर लव यू चिल्लाने लगीं। इस पर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा- बैठ जाओ, बैठ जाओ। पहले ट्रेलर भी देख लो।

3 मिनट 5 सेकेंड के ट्रेलर में क्या, वो जानिए… जॉली एलएलबी-3 की कहानी किसानों की जमीन को जबरन हड़पने की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। ट्रेलर की शुरुआत में किसान और पुलिस के बीच मुठभेड़ दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया कि कैसे एक किसान की जमीन को जबरदस्ती हड़पा जाता है।

इसके बाद ट्रेलर में कानपुर के जॉली उर्फ अक्षय कुमार की एंट्री होती है। वो अपने चेंबर में असिस्टेंट से कहते हैं, कोई भी अगर जॉली को पूछने आए तो उसे मेरे पास भेज देना। असली कलेश तब शुरू होता है, जब दोनों जॉली आमने-सामने आते हैं। जहां दोनों एक-दूसरे के क्लाइंट छीनने के पीछे लगे रहते हैं।

एक तरफ जहां एक जॉली बिजनेसमैन से पैसे लेकर किसानों की प्रॉपर्टी को हड़पने का केस लड़ता है। वहीं दूसरा जॉली उर्फ अरशद वारसी किसानों को उनका हक दिलवाने के लिए उनके सामने खड़े होते हैं।

फिल्म के एक्टर अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला ने भी पत्रकारों से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए।

फिल्म के एक्टर अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला ने भी पत्रकारों से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए।

कानपुर के वकील का किरदार निभा रहे अक्षय फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय कुमार कानपुर के जॉली मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं। जबकि अरशद वारसी मेरठ के जॉली त्यागी की भूमिका में हैं। जबकि सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव और अन्नू कपूर भी हैं। फिल्म को सुभाष कपूर ने लिखा है। उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है। यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ सीरीज का तीसरा भाग है।

इससे पहले ‘जॉली एलएलबी’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला थे। दूसरा पार्ट साल 2017 में रिलीज हुआ था। इसमें अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और कुमुद मिश्रा जैसे एक्टर नजर आए थे। कानपुर के बाद आज शाम को मेरठ में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम है। वहां भी तीनों कलाकर जाएंगे।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने फैंस से क्या बातचीत की, जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

अपडेट्स

07:25 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कानपुरियों से अक्षय बोले- गुटखा खाना बुरी बात है

मूवी का टेलर लांच होने के बाद अक्षय कुमार ने पत्रकारों और कानपुर के फैंस से बात की। उन्होंने कहा- ” गुटखा खाना” बुरी बात है।

07:21 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कानपुर काफी बदल गया है, यहां मेट्रो आ गई

अक्षय ने कहा- मैं कानपुर पुलिस का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने इतने अच्छे से कार्यक्रम को आर्गेनाइज किया। हमारी और आप सभी लोगों की सेफ्टी का ध्यान रखा। मुझे कानपुर आकर बहुत अच्छा लगा। कहा- कानपुर में काफी बदलाव आ गया है। यहां मेट्रो बन चुका है।

06:48 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रितिका बोलीं- मैं अक्षय को देखने आई, ये अपनापन है

फिल्म लांच पर पहुंची रितिका ने कहा- मैं पेशे से वकील हूं। अक्षय फिल्म में एक वकील बने हैं। उन्हें देखकर अच्छा लगा। जब कोई आपके प्रोफशन में होता है तो इसे देखकर अच्छा लगता है। ये प्रोफेशन का अपनापन है। मुझे फिल्म का ट्रेलर बहुत अच्छा लगा है। अब मैं फिल्म भी जरूर देखने जाऊंगी।

06:46 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

एडवोकेट बोलीं- अक्षय ने फिल्म में अच्छा टॉपिक उठाया

रेव मॉल अक्षय की फिल्म का ट्रेलर देखने पहुंची पायल शुक्ला ने कहा- मैं एडवोकेट हूं। अक्षय कुमार ने जिस टॉपिक पर मूवी बनाई है। वह समाज को जागरूक करने वाला है। उन्होंने फिल्म में अच्छा टॉपिक उठाया है। उन्होंने कानपुर का नाम लिया है, यह सुनकर हम सभी को बहुत अच्छा लगा।

06:44 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

 पब्लिक के बीच एंट्री कर अक्षय ने हम लोगों को चौंकाया

रेव मॉल पहुंची प्रियंका ने कहा- मैं अक्षय कुमार की फैन हूं। मैं उनसे मिलने आई थी। उनकी फिल्म का ट्रेलर देखा। बहुत मजा आया। मूवी देखने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। अक्षय ने जब पब्लिक के बीच से एंट्री मारी तो सब लोग चौंक गए। क्योंकि किसी को पता ही नहीं था कि वह कहां से एंट्री करेंगे। हम तो अब मूवी का इंतजार कर रहे हैं।

06:14 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार ने फैंस को ठग्गू के लड्डू बांटे

रेव मॉल में ट्रेलर लांच के बाद फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार फैंस के बीच ठग्गू के लड्डू के डिब्बे लेकर पहुंच गए। उन्होंने सभी को लड्डू बांटे।

06:06 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कानपुर में जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च

05:52 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रेव मॉल में जॉली एलएलबी 3 पहुंचने के 3 विजुअल देखिए

05:50 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रेव मॉल के अंदर पहुंचे एक्टर, अक्षय बोले- हम आप लोगों से बात करने आए हैं

अक्षय कुमार ने सीधे स्टेज पर ना आकर पब्लिक के बीच से एंट्री की। इसके साथ ही अरशद वारसी ने भी उसी तरह से पब्लिक के बीच से निकलकर एंट्री की । अभिनेता अक्षय कुमार भगवा कलर का गमछा गले में डालकर पहुंचे। उनके साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी थे। अक्षय ने हाथ ऊपर उठाकर फैंस का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा- मैं आप सभी लोगों से बात करने आया हूं। मैं यहां मीडिया से भी बात करूंगा।

05:40 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की लाइव अपडेट दे रहे रिपोर्टर संदीप सविता

05:26 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

वकील की ड्रेस में पहुंचे फैंस

फिल्म जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च पर फैंस वकील की ड्रेस में पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अक्षय कुमार के फैंस हैं।

05:23 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार का चित्र बनाकर पहुंची बच्ची

अक्षय कुमार के फैंस में एक बच्ची मायता भी पहुंची। उन्होंने बताया कि मैं अक्षय कुमार से मिलने आई हूं। मैंने अक्षय कुमार का चित्र बनाकर लाई हूं। मैं उन्हें यह चित्र देना चाहती हूं।

05:21 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अक्षय से पहले डीसीपी सेंट्रल पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था जांची

रेव थ्री माल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार पहुंचे। उन्होंने बाहर ग्राउंड से लेकर स्क्रीन 3 तक फोर्स के साथ सुरक्षा देखी। पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने की बात कही।

05:16 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रेव मॉल की ऑडी 3 हाउसफुल

रेव 3 के स्क्रीन 3 में पूरा हॉल फुल हो चुका है। ट्रेलर लांच के बाद रेव थ्री के हाल में ही तकरीबन 10 हजार फैंस अभिनेता अक्षय कुमार को देखने के लिए पहुंचेंगे। स्क्रीन 3 में 600 लोगों को पास दिए गए हैं जो ट्रेलर के लांचिंग में मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment