Kathmandu SpiceJet Flight Fire Accident | Delhi Airport Runway | दिल्ली से काठमांडू जा रही फ्लाइट की टेल में आग: आग के बारे में दूसरे प्लेन के पायलट ने बताया, 100 यात्री सवार थे

4 Min Read


नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
स्पाइसजेट फ्लाइट  की टेल पाइप में आग लग गई। विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए खड़ा था। - Dainik Bhaskar

स्पाइसजेट फ्लाइट की टेल पाइप में आग लग गई। विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए खड़ा था।

दिल्ली से काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG041 की टेल (पिछले हिस्से) में गुरुवार को आग लग गई। इसके बारे में एक दूसरे विमान के पायलट से पता चला। यह घटना तब हुई जब विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए खड़ा था।

काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्लेन को सुबह 8:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी। काठमांडू पहुंचने का समय 9:55 का था, लेकिन पिछले हिस्से की पाइप में आग लगने की वजह से प्लेन ने दोपहर 3 बजे उड़ान भरी।

एयरलाइंस के मुताबिक, आग की खबर मिलते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। टेल पाइप इंजन का पिछला हिस्सा होता है। यहां से गर्म हवा और धुआं बाहर निकलता है।

भारतीय विमानों की टेल में आग की अन्य घटनाएं

23 नवम्बर 2016ः मेंगलुरू से उड़ान भरने के तुरंत बाद Air India Express की Boeing 737-800 विमान की टेल पाइप में आग लग गई। विमान को तुरंत ग्राउंड पर जांच के लिए रोका गया। जांच में किसी तरह की क्षति नहीं मिली और विमान को देरी के बाद उड़ान जारी रखने की अनुमति दी गई।

12 जुलाई 2025ः हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट AI-315 में एपीयू (Auxiliary Power Unit) फायर देखा गया। यह घटना दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और गेट पर खड़े होने के दौरान हुई।

भारतीय विमानों में तकनीकी खराबी के अन्य मामले…

1 सितंबर: पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे बाद लौटी

पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट की सोमवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्लेन ने सुबह 6:40 बजे पुणे से उड़ान भरी। इसे 8:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन बीच में हुई तकनीकी दिक्कत की वजह से टेक-ऑफ के एक घंटे बाद पुणे में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

31 अगस्त: दिल्ली से इंदौर आ रही फ्लाइट के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से इंदौर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2913 में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। कॉकपिट में हवाई जहाज के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और एक इंजन पर विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

29 अगस्त- देहरादून-हैदराबाद फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

देहरादून से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को गुरुवार को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी।

————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी:एक घंटे बाद लौटी; दमन तक पहुंच पाई थी, सभी 205 यात्री सुरक्षित

पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट की सोमवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्लेन ने सुबह 6:40 बजे पुणे से उड़ान भरी। इसे 8:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन बीच में हुई तकनीकी दिक्कत की वजह से टेक-ऑफ के एक घंटे बाद पुणे में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment