Jind Julana Congress MLA Wrestler Vinesh Phogat Controversy Sarpanch lashed out waterlogging inspection|Haryana | विनेश फोगाट पर भड़के ग्रामीण: बोले- 100 फोन किए, उठाया नहीं, पानी उतरा तो आ गईं; कांग्रेस MLA बोलीं- अब क्या विधायक का भूत आया – Julana News

5 Min Read

[ad_1]

बुआना गांव में जलभराव की स्थिति काफी ठीक होने के बाद विधायक विनेश फोगाट गुरुवार को जायजा लेने पहुंचीं थी। जिसके बाद वहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था।

हरियाणा में जींद के जुलाना से कांग्रेस विधायक पूर्व रेसलर विनेश फोगाट को हलके के दौरे के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। विनेश फोगाट गुरुवार को हलके के गांवों के खेतों में भरे बरसाती पानी का जायजा लेने पहुंचीं थी।

.

जिस दौरान बुआना गांव में सरपंच प्रतिनिधि सुधीर विनेश पर भड़क गए। उन्होंने विनेश फोगाट के सामने ही कह दिया कि वह फोन नहीं उठातीं। जब 75% पानी उतर गया तो अब विधायक के दौरे का औचित्य है।

जब उन्हें जरूरत थी, तो उनके पास 100 से ज्यादा फोन किए लेकिन विधायक ने फोन नहीं उठाया। सरपंच प्रतिनिधि ने तो ये तक कहा कि जुलाना हलके के लोगों के साथ वोटों की ठगी हो गई है।

हालांकि विवाद बढ़ता देख दूसरे ग्रामीणों ने विनेश का विरोध करने वालों को शांत कराया, जिसके बाद विनेश फोगाट आगे दौरा कर सकीं।

विधायक विनेश फोगाट को पानी में उतरकर ग्रामीण जलभराव की असलियत दिखाता ग्रामीण।

विधायक विनेश फोगाट को पानी में उतरकर ग्रामीण जलभराव की असलियत दिखाता ग्रामीण।

विनेश और सरपंच प्रतिनिधि के बीच हुई बातचीत पढ़िए…

विनेश: आपके नाम का भी सहयोग चाहिए थोड़ा सा और गांव का भी सहयोग चाहिए। काम करवा लो सरपंच प्रतिनिधि: क्या करवाएं जी ?

विनेश: पाइप लाइन दाबने की बात हुई है, प्रशासन कह रहा है कि हम तैयार हैं। लेकिन बुआना गांव सहयोग करेगा, तो ही काम होगा। सरपंच प्रतिनिधि: बुआना गांव का सहयोग तो पूरा है, लेकिन विधायक का सहयोग तो नहीं है।

विनेश: विधायक का सहयोग कैसे नहीं है। सरपंच प्रतिनिधि: विधायक आकर किसी भी गांव को संभालती ही नहीं है।

विनेश: तो अब क्या विधायक का भूत आया है। सरपंच प्रतिनिधि: विधायक किसी का फोन नहीं उठाती, 100 बार तो मैंने फोन कर लिए। इलेक्शनों के दिनों में तो प्रधान भी दिख रहे थे। कहा गया था कि हमारी मीटिंग करवा दो।

विनेश: अब मैं आई हूं, आपका समाधान करवाने के लिए। अब मैं देख लूंगी कि आप कितना सहयोग करेंगे। सरपंच प्रतिनिधि: नहीं, जब हमारा फोन नहीं उठाते तो हम क्यों सहयोग करें।

विनेश: अच्छा, चलो कोई बात नहीं। सरपंच प्रतिनिधि: हम आपके विरोध में है।

विनेश: कोई नहीं…।

दौरे के दौरान विनेश फोगाट को समस्याएं बताते ग्रामीण।

दौरे के दौरान विनेश फोगाट को समस्याएं बताते ग्रामीण।

सरपंचों और पंचायत समिति सदस्यों ने जितवाया, आज उन्हीं का फोन नहीं उठा रही विधायक सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान और प्रदेश प्रवक्ता सुधीर बुआना ने कहा कि सरपंच एसोसिएशन और पंचायत समिति सदस्यों ने समर्थन देकर विनेश फोगाट को जिताया था।

अब विधायक हमारा फोन उठाना भी उचित नहीं समझ रही हैं। सुधीर ने कहा कि जब गांवों का 75% पानी उतर चुका है तो अब दौरे करने का क्या औ​​चित्य है। विधायक जलभराव का स्थायी समाधान करें।

सुधीर ने यहां तक कहा कि सरकार और प्रशासन तो हमारा सहयोग कर रहा है लेकिन विधायक का हमें कोई सहयोग नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और किसी तरह सरपंच को शांत किया।

विनेश ने विभागों को कहा- पानी की निकासी कराएं विधायक विनेश फोगाट गुरुवार दोपहर को हलके के बराड़ खेड़ा, बुआना, खरैंटी, गढ़वाली, झमौला, करेला, मालवी और देवरड़ गांवों में पहुंची और ग्रामीणों व प्रभावित किसानों से बातचीत की। विधायक ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि खेतों से पानी की निकासी के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों की फसलें बचाई जा सकें। विधायक ने कहा कि किसानों की परेशानी को दूर किया जाएगा और नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment