[ad_1]
- Hindi News
- Career
- Recruitment For 1015 Posts In Rajasthan Police Department; Last Date Is 8 September, Graduates Should Apply Immediately
4 दिन पहले
- कॉपी लिंक

राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित अन्य 1,015 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर तय की गई है। उम्मीदवार वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स:
इस भर्ती के तहत सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य के कुल 1,015 पद भरे जाने हैं।
- सब-इंस्पेक्टर (AP): 896 पद
- सब-इंस्पेक्टर (AP) सहरिया: 4 पद
- सब-इंस्पेक्टर (AP) अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए: 25 पद
- सब-इंस्पेक्टर (IB): 26 पद
- प्लाटून कमांडर (RAC): 64 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:
- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
एज लिमिट:
- अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
- OBC कैटेगरी को अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी।
- वहीं, SC और ST को 5 साल की छूट मिलेगी।
सैलरी स्ट्रक्चर:
- सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत वेतन मिलेगा, जिसमें ग्रेड पे 4200 रुपए शामिल है।
एप्लिकेशन फीस:
- जनरल, OBC (क्रीमी लेयर): 600 रुपए
- SC, ST, EWS, सहरिया, दिव्यांग और OBC (नॉन क्रीमी लेयर): 400 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस: चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी-
- रिटन एग्जाम
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- इंटरव्यू
हर फेज के परफॉरमेंस के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।
ऐसे करें अप्लाई:
- RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर मौजूद अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
- अब मेल ID, फोन नंबर आदि डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- एप्लिकेशन फीस जमा करें और सब्मिट करें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
सरकारी नौकरी:UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर निकाली भर्ती; आज से आवेदन शुरू, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा

उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
राजस्थान में एग्रीकल्चर टीचर के 500 पदों पर भर्ती; आज से आवेदन शुरू, एज लिमिट 40 साल

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए एग्रीकल्चर टीचर के 500 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
[ad_2]
Source link















