कांग्रेस पार्षदों के अपहरण का आरोप
विधायक ने भाजपाइयों पर धमकाने और गुंडागर्दी जैसे आरोप भी लगाए
नरेश गावड़े
बीजापुर (वंदे भारत)
28 जून 2024 जिले में कांग्रेस पार्टी ने भाजपाइयों पर अपने पार्षद के अपहरण का आरोप लगाया है। विधायक विक्रम शाह मंडावी ने अपहरण और धमकाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंडावी ने कहा कि, गुरुवार की सुबह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भैरमगढ़ नगर पंचायत के दो कांग्रेस पार्षदों का अपहरण कर लिया गया था और तीसरे पार्षद को धमकी दी गई थी।
विधायक विक्रम शाह का यह भी कहना है कि, अपहरण करने की जानकारी भैरमगढ़ थाने को भी दी गई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि, भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस बहुमत के साथ काबिज है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद लोग जनमत की चोरी कर भैरमगढ़ नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव लाने की मनसा रख रहे हैं।
बीजापुर- विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि, पार्षदों का अपहरण और धमकाने का काम कर रही भाजपा














